बॉलीवुड के सुल्तान ने कुछ इस अंदाज में मनाया 58वां Birthday, बॉबी देओल ने अभिनेता पर यूं लुटाया प्यार

मुंबई (एकता): बॉलीवुड के सुल्तान कहे जाने वाले सलमान खान 27 दिसंबर को कुछ खास अंदाज में अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर अभिनेता को उनके फैंस से लेकर परिवार और इंडस्ट्री के कई सितारों ने जन्मदिन की मुबारकें दी। खास बात यह है कि आज ही के दिन सलमान खान की भतीजी आयत का भी जन्मदिन होता है।

बता दें कि आयत अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा की बेटी है। सूत्रों के मुताबिक देर रात को सलमान ने अपने परिवार और इंडस्ट्री के कई सितारों की मौजदूगी में Birthday सेलिब्रेट किया। हालांकि उनके जन्मदिन की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए हैं।


अपनी भतीजी के साथ सलमान ने की केक कटिंग

इस दौरान एक पार्टी का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें सलमान अपनी भतीजी के साथ केक कटिंग कर रहे हैं। इस वीडियो को फैंस ने काफी पसंद भी किया।

इस दौरान अरबाज खान, अरहान खान, हेलेन, अलवीरा खान अग्निहोत्री, आयुष शर्मा, अर्पिता खान शर्मा, लूलिया वंतूर के अलावा पार्टी बॉबी देओल समेत कई अन्य करीब लोग मौजूद रहें। वहीं दूसरी ओर एनिमल स्टार बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिनेता सलमान के साथ पार्टी की एक प्यारी सी तस्वीर सांझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मामू आई लव यू’... हालांकि इस पोस्ट को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

 

 

फैंस दे रहे जन्मदिन की बधाई

बता दें कि फैंस अपने चहेते सुपरस्टार सलमान खान को बर्थडे की मुबारकें दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाई जान का जन्मदिन हमारे लिए किसी त्योहार से कम नहीं। सोशल मीडिया पर सलमान के फैंस द्वारा उन्हें जन्मदिन की खूब बधाइयां मिल रही हैं। बता दें कि इंडस्ट्री में लगातार तीन दशक से सक्रिय सलमान खान ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी और बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ें। दिवाली के मौके पर इस साल रिलीज सलमान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 भी ब्लॉकबस्टर रही।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दूध कारोबार बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद में सप्लाई सामान्य

फरीदाबाद-:हरियाणा में दूध की खरीद-बिक्री और सप्लाई बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद से राहत की खबर है। सिरसा में हुई महापंचायत के बाद 1 से 3 अक्टूबर तक दूध का कारोबार बंद रखने की अपील की गई है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में दूध की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।...

एनएच पर स्टंट और रील्स का जुनून पड़ा भारी, 35 हजार का चालान और दो वाहन जब्त

पलवल-:राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टंटबाजी और हुड़दंग कर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना युवकों को भारी पड़ गया। पलवल जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 35 हजार रुपये का चालान किया है। साथ ही स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो और बलेनो कार को जब्त...

BSNL के 26 साल: कांगड़ा-चंबा की 300 पंचायतें फाइबर नेटवर्क से जुड़ीं, मणिमहेश यात्रा में धनछो तक पहुंचा नेटवर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा एवं चंबा जिले के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने BSNL की ओर से दोनों जिलों में दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर किए जा रहे कार्यों और...

86 की उम्र में भी शांडिल के सियासी सफर पर सस्पेंस, चुनावी मैदान में उतरने का फैसला आलाकमान पर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. धनीराम शांडिल 86 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय राजनीति में बने रहने के संकेत दे रहे हैं।अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शांडिल ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं दीं और अपनी ऊर्जा को लेकर भी...

राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर में बदली व्यवस्था, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन बंद

बिलासपुर,सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा,यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।राष्ट्रपति छह अक्टूबर को श्री नैना देवी जी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी।उनके दौरे को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.