एक्सपर्ट Digital Marketer बनना चाहते हैं तो इन 7 Skills से बनाए अपना कॅरिअर, घर बैठे ही कमाएं लाखों

दिल्ली (एकता): आजकल काफी लोग अपना टाइम इंटरनेट पर बिताते हैं। आपघर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। क्योंकि दुनियाभर में डिजिटलीकरण काफी तेजी से बढ़ रहा है। सोशल मीडिया सर्फिंग, ऑनलाइन गेमिंग व जरूरी खरीदारी जैसे काम लोगों के दिमाग में बैठ गए हैं। इसलिए आज के समय में डिजिटल मार्केटिंग विश्व की टॉप 10 नौकरियों में शामिल हो चुका है। भविष्य को देखते हुए देश के लाखों युवाओं की रुचि इसकी ओर बढ़ रही है। अगर आप भी बेरोजगार हैं और बेहतर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको खुद को स्किल्ड करने की जरूरत है। क्योंकि डिजिटल मार्केटिंग में युवाओं की काफी डिमांड भी है। इस कोर्स के जरिए अब तक सैकड़ों युवा अपने सपनों की नौकरी हासिल कर रहे हैं।

डिजिटल मार्केटर के लिए 7 स्किल जरूरी

Contents Writing- कंटेंट राइटिंग का मतलब होता है लेखन। किसी भी विषय से संबंधित जरूरी जानकारी देना। कंटेंट राइटिंग अलग-अलग प्रकार की हो सकती है जैसे- ब्लॉग लिखना, पॉडकास्ट के लिए स्क्रिप्ट लिखना, यूट्यूब के लिए लिखना, अखबार या मैगज़ीन के लिए आर्टिक्ल आदि। कंटेंट राइटर के रूप में आपको कोई की-वर्ड यानी एक विषय दिया जाता है, जिस पर आपको लिखना होता है। जिसका जवाब सर्च इंजन पर उपलब्ध लाखों वेबसाइट्स दे देती हैं। Copy Writing- डिजिटल मार्केटर ग्राहकों तक ऑफर्स ले जाने के लिए कॉपी राइटिंग का प्रयोग करते हैं। ये सेल्स को बढ़ाने का एक अच्छा टूल है। इससे आपको काफी मुनाफा भी होगा।
SEO- सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन या सर्च इंजन मार्केटिंग दो महत्वपूर्ण स्किल्स डिजिटल मार्केटर में जरूर होनी चाहिए।एसईओ से वेबसाइट को सर्च इंजन में ऊपर लाने का मकसद होता है। आप इसके जरिए टॉप पोजीशन पर रैंक हासिल कर सकते हैं। एसईओ से बिना ब्लॉग को दिखाई नहीं देगा। इसके जरिए डिजिटल मार्केटर उत्पाद की गूगल सर्च में रैंकिंग को बढ़ा सकता है।
Social Media Marketing- सोशल मीडिया मार्केटिंग किसी उत्पाद या सेवा को पब्लिक तक पहुंचाने का बहुत अच्छा जरिया है। कंपनियां और ब्रांड ग्राहक सीधे तौर पर जुड़ते हैं।
Graphic Design- ग्राफिक डिजाइनर अपनी क्रिएटिविटी का उपयोग करके विभिन्न विषयों के लिए विजुअल्स तैयार करते हैं। लोगो, ब्रांड इडेंटिटी, वेबसाइट डिजाइन, एप्लीकेशन डिजाइन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग, अनुसंधान और टेक्स्ट लेआउट बनवाने के लिए डिजाइनरों की जरूरत पड़ती है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विजुअल डिजाइन एक बेहतर तरीका है।
Market Research Analyst- मार्केट रिसर्च एनालिसिस करने वाले अहम भूमिका निभाते हैं। ये ग्राहकों से संबंधित डेटा का विश्लेषण करते हैं। उपभोक्ता की प्राथमिकताओं, व्यावसायिक स्थितियों और अन्य कारकों का अध्ययन करते हैं। उन्हें कौन खरीदेगा और किस कीमत पर खरीदेगा।
Effective Communication- डिजिटल मार्केटर्स लोगों तक पहुंचने के लिए हमेशा प्रभावी संचार का इस्तेमाल करते हैं। चाहे वह डायरेक्ट मैसेजिंग हो, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हो।

ऐसे बनाएं अपना कॅरिअर 

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेस हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट नौकरियां हासिल की हैं। देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड कोर्सेज की शुरुआत की। यहां ग्रॉफिक डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग के साथ कई कोर्स मौजूद हैं। आप सोशल मीडिया मैनेजर, SEO एक्सक्यूटिव, PPC एक्सपर्ट्स और ईमेल मार्केटिंग जैसे काम को बड़े आसानी से कर सकेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.