राजस्थान (एकता): राजस्थान में धीरे-धीरे कोहरे का असर कम हो रहा है। बता दें कि शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सूत्रों के अनुसार मौसम विभाग ने प्रदेश में 5 जिलों के लिए घने कोहरे की चेतावनी दी है, जिनमें चूरू, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर और भरतपुर शामिल हैं।
वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पर्यटन स्थल माउंट आबू में पारा कम ही चल रहा है। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 1 डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री रहा। गंगानगर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री है। यहां 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट रही है। जयपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री बना हुआ है।
गौरतलब है कि राजस्थान में मौसम तेजी से बदल रहा है। घने कोहरे के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम है। इसका असर राजस्थान के कई हिस्सों में दिख रहा है। करौली जिले की बात करें तो यहां लगातार तीसरे दिन कोहरे से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है।
