अंबाला (एकता): धुंध के कारण लोगों को सड़कों पर वाहन चलाने में काफी दिक्कत हो रही है। घने कोहरे के कारण लगभग 50 से ज्यादा रेलगाड़िया देरी से चल रही है। वहीं स्टेशन पर काफी भीड़ देखी जा रही है। इन दिनों केवल FOG SEFTY DEVICE ही काम आता है जो ड्राइवर के पास होता है।
सूत्रों के मुताबिक कोहरे के कारण सारा जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। लोगों के लिए रेलवे ही एक जरिया थी लेकिन अब कोहरा ज्यादा होने के कारण वह भी यात्रियों को समय पर उनकी मंजिल तक नहीं पहुंचा सकती।
आपको हैरानी होगी कि रेलगाड़ियां 2 घंटे से लगभग 6 घंटे देरी से चल रही है। बताया जा रहा है कि 24 दिसंबर को सिर्फ 10 गाड़ियां लेट थी और 25 को 51, 26 को ज्यादा फॉग होने के कारण 75 रेलगाड़ियां लेट रहीं। उन्होंने बताया कि सभी मेल गाड़ियां 130 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलती है, लेकिन कोहरे के कारण 70 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा नहीं चल पाती।
