/ Jun 13, 2026

लोहड़ी के त्यौहार के बहाने कांग्रेस नेता ने की वोट की अपील… चुनावी घोषणा भी की

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-  पलवल के जवाहर नगर कैम्प में लोहड़ी के त्यौहार के बहाने कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने पंजाबी समाज के लोगों से अपने लिए वोट की अपील की । इस दौरान कई चुनावी घोषणा की ।
जैसे- जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही राजनीतिक पार्टियां और नेता जनता को लुभाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। पलवल के जवाहर नगर कैम्प में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता करन सिंह ने लोहड़ी पर्व  कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए । पूर्व मंत्री के लोगों ने लोहड़ी उत्सव का जमकर लुप्त उठाया। इस मौके पर करन सिंह दलाल ने लोगों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और लोगों से कांग्रेस पार्टी को आने वाले चुनावों में वोट देने की अपील की। साथ ही भाजपा विधायक और लोकसभा सांसद पर निशाना साधा और चुनावी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस सरकार में हर वर्ग दुखी है। चारों तरफ बेरोजगारी का आलम है लोगों के काम -धंदे बंद हो चुके हैं। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है । अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है सरकार बनने  पर 300 यूनिट फ्री बिजली दी जायेगी। रोजगार के अवसर पैदा किये जायेंगे। नोयडा ओर गुरुग्राम की तर्ज पर पलवल का विकास किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चोरी करने वाले दो गैंग पकड़े, 24 वारदातों का खुलासा

करनाल,राकेश कुमार-:सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को निशाना बनाकर मिड-डे मील का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं चोरी करने वाले दो संगठित गिरोहों का करनाल पुलिस ने पर्दाफाश किया है।सीआईए-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले 2 कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने जिले के विभिन्न थाना...

भारत-अफगानिस्तान मैच के मद्देनजर TET अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 13 जून को धर्मशाला में आयोजित होने वाले भारत-अफगानिस्तान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखते हुए टीईटी जून-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राजेश शर्मा ने कहा कि मैच के कारण धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का...

फरीदाबाद में सीवर टैंक में उतरे सफाई कर्मचारी की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

फरीदाबाद-:फरीदाबाद नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है।सेक्टर-19 इलाके में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निगम की शिकायत बंद करने के लिए दो कर्मचारी सीवर टैंक में उतरे थे।इनमें से...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

शिमला,संजू-केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल प्रदेश आगमन पर शिमला के पीटरहॉफ में भाजपा का विशेष स्वागत एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि नड्डा का प्रदेश दौरा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक होने के साथ...

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,14 जून से राहत के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश,तेज हवाएं,गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है।मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।विभाग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.