KARNAL– हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में लोहड़ी का उत्सव मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया, मुगल कैनाल का नाम बदलकर कर्ण कैनाल कर दिया।
करनाल के सेक्टर-13 के कम्यूनिटी सेंटर में लोहड़ी का कार्यक्रम हुआ । मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोहड़ी के अवसर पर लोगों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को मकर सक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान, CM ने बड़ी घोषणा करते हुए वहां उपस्थित लोगों की सहमति से करनाल के मुगल कैनाल का नाम बदलकर अब कर्ण कैनाल करने का ऐलान किया।
22 जनवरी एक ऐतिहासिक दिन होगा
CM MANOHARLAL ने बताया कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होगा क्योंकि इस दिन देश के प्रधानमंत्री NARENDRA MODI भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेंगे। राम मंदिर बनाने के लिए वर्षों तक संघर्ष किया गया, कई आंदोलन किए गए, लेकिन अंत में SUPREME COURT ने ऐतिहासिक निर्णय दिया, जिसके बाद सुंदर और भव्य RAM MANDIR बन रहा है।
