Delhi NCR की हवा एक बार फिर खराब हो गई है। इसलिए, दिल्ली-एनसीआर में GRAP-III (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। सीएक्यूएम उप-समिति ने जीआरएपी चरण-III के अनुसार 8 सूत्रीय कार्य योजना को पूरे एनसीआर में तत्काल प्रभाव से लागू करने का फैसला किया है ताकि क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में गिरावट को रोका जा सके।
GRPA चरण-III प्रतिबंधों में पत्थर क्रशरों के संचालन को रोकना,
एनसीआर में सभी खनन और उससे जुड़े कार्यों को रोकना और पूरे एनसीआर में (परियोजनाओं की कुछ श्रेणियों को छोड़कर) निर्माण और विध्वंस कार्यों पर कड़े प्रतिबंध शामिल हैं।
एनसीआर राज्य सरकारें/जीएनसीटीडी पर कड़े प्रतिबंध लगाएगी,पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूल बंद
फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर जिलों में बीएस III पेट्रोल और बीएस IV डीजल एलएमवी (4 पहिया वाहन) के संचालन पर कड़े प्रतिबंध लगाएंगे। एनसीआर और जीएनसीटीडी राज्य सरकारें पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूलों में कक्षाएं बंद करने या ऑनलाइन कक्षाएं बनाने का फैसला कर सकती हैं।
