/ Aug 30, 2026

फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले का होगा आगाज,पार्टनर कंट्री के तौर पर तंजानिया लेगा भाग

फरीदाबाद(Surajkund mela-) फरीदाबाद में लगने वाले 37 वे अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ तैयारी का जायजा लेने को लेकर लगातार अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं इस बार सूरजकुंड में दर्शकों को आकर्षित करने को लेकर खास तैयारी की जा रही है जानकारी के मुताबिक इस बार सूरजकुंड मेले में अयोध्या के राम मंदिर की झलक नजर आएगी जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी तो वही थीम स्टेट इस बार गुजरात को रखा गया है और पार्टनर कंट्री के तौर पर तंजानिया देश सूरजकुंड मेले में हिस्सा लेगा।।

तस्वीरों में दिखाई दे रहा नजारा फरीदाबाद के सूरजकुंड परिसर का है जहां पर 2 फरवरी से अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की शुरुआत होगी

 

इस बार का सूरजकुंड मेला दर्शकों के लिए बेहद खास रहने वाला है इस मेले में अलग-अलग देशो से हस्तशिल्प कलाकार अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे तो वही पार्टनर कंट्री तंजानिया देश की भी झलक सूरजकुंड में नजर आएगी साथ ही गुजरात थीम स्टेट होने के नाते अपनी झलक से सूरजकुंड मेले में दर्शकों को आकर्षित करेगा, वही जानकारी के अनुसार इस बार सूरजकुंड मेले में राम मंदिर की भी झलक नजर आएगी जो कि दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी

सूरजकुंड मेला अथॉरिटी के अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि पहले के मुकाबले इस बार 37 में अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में बहुत कुछ खास रहने वाला है इस सूरजकुंड मेले का उद्घाटन 2 फरवरी को देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू करेंगी, वही 18 फरवरी तक चलने वाला सूरजकुंड मेले में हर दिन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा इतना ही नहीं इस मेले में पहले के मुकाबले ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी वहीं सुरक्षा के लिहाज से पूरे मेले परिषद में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जो की चप्पे – चप्पे पर नजर रखेंगे तो वहीं सैकड़ो की संख्या में पुलिसकर्मी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने के लिए तैनात रहेंगे।।

 

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.