पटवारियों और कानूनगो एसोसिएशन की हड़ताल , आज 36 वे दिन भी जारी।

7 फरवरी तक मांगों को पूरा करने का सरकार को दिया था अल्टीमेटम।
मांगे नहीं मानी गई तो कल 8 फरवरी को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के सिरसा आवास का किया जाएगा घेराव, आज एसोसिएशन की स्टेट बॉडी की वार्तालाप चंडीगढ़ में वरिष्ठ आईएएस राजेश खुल्लर के साथ हो रही है, एसोसिएशन के सदस्यों को आज  वार्तालाप के सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद ।

एसोसिएशन की चेतावनी अगर आज उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को करेंगे तेजएंकर रीड जिला रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो संगठन 36 दिनों से हरियाणा सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे है। अपना काम काज छोड़कर पटवारी और कानूनगो हड़ताल पर पिछले एक महीने से बैठे है। पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल के चलते आम जनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आज भी सिरसा के लघु सचिवालय के बाहर पटवारियों और कानूनगो द्वारा हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मीडिया से बातचीत करते हुए पटवारियों और कानूनगो नेसरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 7 फरवरी तक मांगों को पूरा करने का सरकार को अल्टीमेटम दिया था और अभी भी मांगे नहीं मानी गई तो कल 8 फरवरी को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के सिरसा आवास का घेराव किया जाएगा। आज एसोसिएशन की स्टेट बॉडी की वार्तालाप चंडीगढ़ में वरिष्ठ आईएएस राजेश खुल्लर से साथ हो रही है। एसोसिएशन के सदस्यों को आज की वार्तालाप के सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है । एसोसिएशन की चेतावनी अगर आज उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को तेज करेंगे ।

पटवारी और कानूनगो की हड़ताल
 3 जनवरी से पटवारी और कानूनगो हड़ताल पर बैठे है। 36 दिनों से पटवारी और कानूनगो अपना काम काज छोड़कर हड़ताल पर बैठे है जिस वजह से आमजनों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा मांगे पूरी नहीं होने के चलते अब तीन दिनों तक हड़ताल को और बढ़ा दिया गया है। आज 7 फरवरी तक अब हरियाणा भर के पटवारी और कानूनगो अपना काम काज छोड़कर धरने पर बैठे रहेंगे। पटवारियों और कानूनगो ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी फ़िलहाल सरकार को 7 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया गया था  और अगर सरकार ने फिर भी उनकी मांगे पूरी नहीं की तो 8 फरवरी को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के सिरसा आवास का घेराव किया जाएगा।
पटवारी मुकेश चौधरी ने बताया कि पिछले 36  दिनों से पटवारी और कानूनगो पेय स्केल में बढ़ोतरी सहित अनेक मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों से कई बार वार्तालाप हो चुकी है लेकिन वार्तालाप सफल नहीं हुई। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं की तो तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी फ़िलहाल सरकार को 7 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया गया था और अगर सरकार ने फिर भी उनकी मांगे पूरी नहीं की तो 8 फरवरी को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के सिरसा आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज उनकी स्टेट बॉडी की वार्तालाप वरिष्ठ आईएएस राजेश खुल्लर के साथ चंडीगढ़ में हो रही है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि आज उनकी वार्तालाप सफल होगी और उनकी सभी मांगे पूरी की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सरकार को चेतावनी भी दी है कि अगर आज भी उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो पटवारी और कानूनगो की हड़ताल आगे भी बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

10 सितंबर को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक मेला

लुधियाना।थापर वंश के कुलदेव श्री बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक उत्सव मेला 10 सितंबर,वीरवार को गुरुदेव नगर स्थित समाधि श्री बाबा गज्जू जी थापर बिरादरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी सदस्यों की बैठक समाधि स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में मेले को सुचारू और...

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.