मौसम ठंडा रहने से एंव धुंध के कारण खेतों में फ़ैल रही बीमारियाँ

सिरसा- गुलाबी सुंडी के बाद अब किसानों को सफेद रतुआ ने मुश्किलों में डाल दिया है। गुलाबी सुंडी के कारण जहां नरमा की फसल खराबे की भेंट चढ़ गई थी तो किसानों को अब गेहूं व सरसों की फसल से काफी उम्मीद थी। मौसम के अनुसार फसल सही से तैयार भी हो रही है, लेकिन कोहरा व ओंस लंबे समय तक रहने से सरसों में फसल में सफेद रतुआ यानी गलन रोग फैसला शुरू हो गया है। जिला के किसानों का कहना है कि इस रोग से उनकी 7 से लेकर 25 प्रतिशत तक फसल प्रभावित होगी और उत्पादन कम होगा। किसान अब कृषि विभाग और सरकार से स्पेशल गिरदावरी करवा मुआवजे की मांग कर रहे है। वहीं कृषि विभाग के उपनिदेशक सुखदेव सिंह ने बताया कि कहीं-कहीं सफेद रतुआ आया है। कृषि विभाग के टीमें  जिलेभर में दौरा कर ही हैं। उन्होंने बताया कि जिन खेतों में पहले फंगीसाइड की स्प्रे नहीं हुई उन खेतों में सफेद रतुआ देखा जा रहा है। अभी यह बीमारी पत्तों में आनी शुरू हुई है। इसलिए किसानों को समझाया जा रहा है कि वे कृषि विश्वविद्यालय द्वारा सिफारिश शुदा डाइथेनएम-45 का छिड़काव करें। इससे बीमारी पत्तों पर सीमित हो जाएगी और फूलांे व फलियों तक नहीं बढे़गी। अगर बीमारी फूलों व फलियां तक पहुंचती है तो नुकसान होगा। उनका कहना है कि गेहूं की फसल अच्छी स्थिति में है। इस बार रिकॉर्ड आवक होगी। अगर सिरसा जिला में बात करें तो इस वर्ष 2.72 लाख हेक्टेयर भूमि में गेहूं की बिजाई गई है और 75 हजार हेक्टेयर में सरसों की फसल बीजी गई है। इसी के साथ करीब 2200 हेक्टेयर में चना की फसल लगाई गई है।

किसान विजय कुमार व जगदीश सहारण ने बताया कि जिलेभर में सरसों की फसल सफेद रतुआ से प्रभावित हो रही है। 7 से 25 प्रतिशत तक फसल  रतुआ बीमारी से प्रभावित हो रही है। इससे उत्पादन घटेगा। हालांकि क्राॅप कटिंग में आंकड़े सामने आ जाएंगे लेकिन इसमें समय लगेगा। इसलिए उनकी मांग है कि सरकार को गिरदावरी करवाकर खराब हो रही फसल का मुआवजा जारी करना चाहिए।



कृषि विभाग के उपनिदेशक सुखेदव सिंह ने बताया कि सिरसा जिला में सफेद रतुआ बीमारी फैलने की जानकारी उन्हें मिली है। वे खुद विभागीय टीमों के साथ खेतों का मुआयना कर रहे हैं और किसानों को कृषि विश्वविद्यालय द्वारा सिफारिश शुदा दवाई के छिड़काव की सलाह भी दे रहे हैं जिससे यह बीमारी पत्तों तक सीमित हो जाएगी। फूल व फलियों तक नहीं बढ़ेगी। समय पर दवा का छिड़काव करने से बीमारी रूक जाएगी और किसानों को उत्पादन में  नुकसान नहीं होगा।  कृषि विभाग के उपनिदेशक सुखदेव सिंह ने बताया कि कहीं-कहीं सफेद रतुआ आया है। कृषि विभाग के टीमें  जिलेभर में दौरा कर ही हैं। उन्होंने बताया कि जिन खेतों में पहले फंगीसाइड की स्प्रे नहीं हुई उन खेतों में सफेद रतुआ देखा जा रहा है। अभी यह बीमारी पत्तों में आनी शुरू हुई है। इसलिए किसानों को समझाया जा रहा है कि वे कृषि विश्वविद्यालय द्वारा सिफारिश शुदा डाइथेनएम-45 का छिड़काव करें। इससे बीमारी पत्तों पर सीमित हो जाएगी और फूलों व फलियों तक नहीं बढे़गी। अगर बीमारी फूलों व फलियां तक पहुंचती है तो नुकसान होगा। उनका कहना है कि गेहूं की फसल अच्छी स्थिति में है। इस बार रिकॉर्ड आवक होगी। अगर सिरसा जिला में बात करें तो इस वर्ष 2.72 लाख हेक्टेयर भूमि में गेहूं की बिजाई गई है और 75 हजार हेक्टेयर में सरसों की फसल बीजी गई है। इसी के साथ करीब 2200 हेक्टेयर में चना की फसल लगाई गई है।
किसान- सुखदेव सिंह, उपनिदेशक, कृषि विभाग, सिरसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

10 सितंबर को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक मेला

लुधियाना।थापर वंश के कुलदेव श्री बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक उत्सव मेला 10 सितंबर,वीरवार को गुरुदेव नगर स्थित समाधि श्री बाबा गज्जू जी थापर बिरादरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी सदस्यों की बैठक समाधि स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में मेले को सुचारू और...

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.