आम आदमी पार्टी ने सीएम आवास का किया घेराव…बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

करनाल : चंडीगढ़ ( TSN)-आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं और प्रदेश भर के युवाओं ने बेरोजगारी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री  के आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में किया गया । इससे पूर्व, प्रदेश भर से हजारों युवा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद पार्क में पहुंचे और प्रदेश  सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आप नेताओं सहित 500 से ज़्यादा कार्यकर्ताओं को लिया  हिरासत में 
 इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, जयपाल शर्मा, हरपाल भट्टी, संगठन मंत्री अश्वनी दुलहेडा, रणदीप राणा, राजेंद्र शर्मा, आदर्शपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु शर्मा, डॉ. मनीष यादव, डॉ. अनिल रंगा, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन और सीवाईएसएस प्रदेश अध्यक्ष आयुष खटकड़ मौजूद भी मौजूद रहे। सीएम आवास पर जाने के दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा समेत कई नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग के पास से उठाकर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान 500 से ज़्यादा कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज हरियाणा में पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। आज हरियाणा का पढ़ा लिखा युवक मजदूरी करने को मजबूर है और उनको मजदूरी भी समय पर नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि  हरियाणा में बेरोजगारी के कारण अपराध इतना बढ़ गया है कि हरियाणा में नए उद्योग नहीं आ रहे। प्रदेश में नए उद्योग न लगना भी बेरोजगारी का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि आज हजारों युवा हरियाणा  सरकार को बताने आए हैं कि भाजपा सरकार हरियाणा युवाओं को बेरोजगारी के किस आलम पर पहुंचा चुकी है।अनुराग ढांडा ने कहा कि जिस मुद्दे पर हम इकट्ठा हुए हैं, उस पर आज मुख्यमंत्री के आवास पर उनसे सवाल पूछने के लिए आए हैं कि हरियाणा में दो लाख सरकारी नौकरी खाली हैं, इसके बावजूद हरियाणा सरकार  के युवाओं को नौकरी क्यों नहीं दे रही?

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

हिमाचल बोर्ड प्लस-टू रिज़ल्ट घोषित , 92.02% छात्र सफल, बेटियों का रहा दबदबा

धर्मशाला, राहुल -: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 में आयोजित प्लस-टू परीक्षा का परिणाम सोमवार को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान परिणाम जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष कुल 81,417 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 छात्र सफल...

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.