/ May 16, 2026

“आप” प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने पीएम मोदी की रैली में 1470 सरकारी बसें लगाने पर खट्टर सरकार को घेरा

चंडीगढ़, 15 फरवरी- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने रेवाड़ी में होने वाली पीएम मोदी की रैली में 1470 सरकारी बसें लगाने को लेकर खट्टर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल चुनावी रैलियों के लिए कर रही है। चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी की एक रैली 16 फरवरी को रेवाड़ी में रखी गई है। परंतु उस रैली में हरियाणा रोडवेज की कुल 3691 बसों में से 1470 बसें रैली के आयोजन के लिए लगाई गई हैं। यानी कि दो दिन के लिए प्रदेश की जनता की आवाजाही ठप, केवल रैली का ही काम होगा।

उन्होंने कहा कि पहले खट्टर सरकार ने चारों तरफ से पंजाब और दिल्ली बॉर्डर पर हरियाणा की जनता को बंधक बनाया। अब रही सही कसर हरियाणा के अंदर भी पूरी की जा रही है कि हरियाणा रोडवेज की 1470 बसें रैली के लिए लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि रोडवेज में पहले ही करीब छह हजार बसों की कमी है। 3691 में से कुछ बसें तो वैसे ही खराब हैं और जो सही हैं वो रैली के लिए लगा दी। मैं सीएम खट्टर से पूछना चाहता हूं कि दो दिन प्रदेश की जनता का क्या होगा?

उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारी संघ ने भी इसका विरोध किया है। जब मांगो को लेकर रोडवेज कर्मचारी हड़ताल करते हैं तो सरकार कहती है कि जनता की तकलीफों को क्यों नहीं देखते? अब सरकार जनता को परेशान कर रही है तो सीएम खट्टर बताएं कि अब जनता का क्या होगा? इतनी बड़ी संख्या में हरियाणा रोडवेज की बसों को रैली में लगा कर आम जन को कितनी तकलीफ पहुंच रही है इसका अंदाजा सीएम खट्टर को लगाना पड़ेगा। आम आदमी पार्टी खट्टर सरकार के इस फैसले का विरोध करती है और सरकार की कड़ी निंदा करती है। हम खट्टर सरकार से अनुरोध करते हैं कि इस फैसले को तुरंत प्रभाव से वापस ले। रैली के लिए खट्टर सरकार प्राइवेट बसों का इंतजाम करे और जनता को परेशान करना बंद करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने माता श्री नैना देवी मंदिर में टेका माथा

बिलासपुर, सुभाष -:लोकसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और कई राज्यों में मिली बड़ी सफलता के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीपी नड्डा  हिमाचल प्रदेश स्थित श्री नैना देवी मंदिर  पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी कुल देवी मां श्री नैना देवी के दरबार में माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की और देश...

मेरे लिए कार्यकर्ता पहले, प्रधान बाद में, पार्टी को दरकिनार करके न लड़े पंचायत चुनाव

मंडी धर्मवीर -: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र सराज में चुनाव लड़ रहे लोगों को स्पष्ट और सख्त संदेश देते हुए कहा है कि उनके लिए सबसे पहले पार्टी का कार्यकर्ता है जबकि प्रधान बाद में। आज हणोगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.