हरियाणा- रोडवेज कर्मचारी संघ के नेताओं ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा अनेकों बार विभागों के आला अधिकारियों को मांगों से अवगत कराया जा चुका है इसके बावजूद भी अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया है और न ही मांगों पर कोई अमल किया गया है। इसलिए सरकार के इस रवैए के खिलाफ अब आंदोलन को निर्णायक मोड़ पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि परिचालकों व लिपिकों का वेतनमान ₹35400 किया जाए। अर्जित अवकाश में कटौती का पत्र वापस लेकर पहले की तरह अवकाश लागू करें। पुरानी पेंशन बहाली , जोखिम भत्ता देने पर सरकार बिल्कुल गम्भीर नहीं है। रोड़वेज बसों के बेड़े में 10 हजार बसों को शामिल किया जाए ताकि 60 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जा सके, वर्कशॉप सहित सभी श्रेणियों में खाली पड़े रिक्त पदों को स्थाई भर्ती करके भरा जाए । बैठक में सरकार की वादाखिलाफी व कर्मचारी विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की।
मुख्य मांगें:-
सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, हरियाणा विकास कौशल रोजगार निगम भंग कर प्रत्येक विभाग में पक्का स्थाई रोजगार दिया जाए, रोड़वेज, बिजली, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सरकारी विभागों के निजी करण पर रोक लगाई जाए, परिचालकों व लिपिकों का वेतनमान 35400 किया जाए,
रोडवेज विभाग में चालक,परिचालक निरीक्षक,उप निरीक्षक, कर्मशाला के कर्मचारियों के देय अर्जित अवकाश कटौती बारे क्रमांक 5066-93 A2/E3/ दिनांक 20/9/ 2022 को जारी आदेशों को वापस लिया जाए। क्रमांक 4071-86 A2/E4 दिनांक 3/2/1984 की हिदायतों अनुसार देय अर्जित अवकाश व सभी लाभ दिया जाए,
