/ Oct 05, 2026

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद प्रकाश चौधरी का गुस्सा फूटा…APMC मंडी अध्यक्ष को बताया दोषी

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- पूर्व मंत्री एवं मंडी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश चौधरी द्वारा कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने के बाद शुक्रवार को मीडिया के समक्ष एपीएमसी मंडी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया के खिलाफ गुस्सा फूटा है।
प्रकाश चौधरी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का एक नेता होता है और उनके द्वारा वर्ष 1998 से लगातार बल्ह विस क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बिना नाम लिए सीएम सुख्खू के करीबी एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र से एक कांग्रेस नेता मुहं पर कुछ और पीठे पीछे कुछ बोलता है। क्षेत्र में होने वाले विभिन्न आयोजनों को लेकर भी उस नेता द्वारा राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब सरकार द्वारा उन्हें एपीएमसी का अध्यक्ष बनाया गया है तो वह अपने कार्य को बखूबी निभाएं। लेकिन बल्ह विधानसभा क्षेत्र में इस नेता का कोई भी राजनीतिक वजूद न होने के बावजूद भी दखल दिया जा रहा है। क्षेत्र में अधिकारियों के तबादले और भाजपा से संबंधित लोगों को तबज्जो दी जा रही है। इस नेता को इसके अपने गृह क्षेत्र लेदा में भी जानता नहीं है। प्रकाश चौधरी ने कहा कि संजीव गुलेरिया भाजपा के स्थानीय विधायक के साथ बैठक करते हैं और गुणगान कांग्रेस का करते हैं। वहीं प्रकाश चौधरी ने अब अपने इस्तीफे के फैसले को कार्यकर्ताओं पर छोड़ दिया है।
प्रकाश चौधरी का इस्तीफा देना क्या  कांग्रेस को ले गया  बैकफुट पर 
बता दें कि कांग्रेस पार्टी से अपने इस्तीफे को लेकर प्रकाश चौधरी ने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डाल कर जानकारी सांझा की गई है। प्रकाश चौधरी द्वारा कांग्रेस से बाहर का रास्ता अख्तियार करने का निर्णय लेने के बाद उनके घर पर समर्थकों का तांता लग गया है। मंडी जिला के अन्य कांग्रेस नेता भी प्रकाश चौधरी से निर्णय को वापस लेने के लिए संपर्क में हैं। पार्टी हाईकमान के सूत्रों का कहना है कि अभी तक पार्टी के पास प्रकाश चौधरी का अधिकारिक तौर पर कोई इस्तीफा नहीं पहुंचा है। इससे कहीं न कहीं हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव दिलचस्प हो गए हैं। भाजपा के पास बहुमत नहीं है लेकिन फिर भी भाजपा ने प्रत्याशी देकर कांग्रेस की नींद उडा दी है। अब प्रकाश चौधरी का इस्तीफा देना कांग्रेस को बैकफुट पर और भाजपा को फ्रंटफुट पर ले आया है।
एपीएमसी के चेयरमैन ने आरोपों को बताया निराधार
वहीं, जब प्रकाश चौधरी द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर एपीएमसी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी बल्ह में कोई हस्तक्षेप नहीं किया। वे पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं और पार्टी के ग्रास रूट से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं न कि किसी पैराशूट से पार्टी में आए हैं। प्रकाश चौधरी बताएं कि कहां पर हस्तक्षेप किया है। बल्ह एक रिजर्व क्षेत्र है और मैं कभी यहां से चुनाव नहीं लड़ सकता इसलिए मेरा हस्तक्षेप करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उनके द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊर्जा और सड़क समितियों में हर्ष महाजन को जिम्मेदारी,हिमाचल के विकास से जुड़े मुद्दे संसद में उठेंगे

शिमला-:भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसद की महत्वपूर्ण ऊर्जा समिति (Committee on Energy) में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग क्षेत्र से संबंधित परामर्शदात्री समिति में भी सदस्य बनाया गया है।दोनों समितियों में जिम्मेदारी मिलने से हिमाचल प्रदेश से जुड़े ऊर्जा,जलविद्युत,राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क आधारभूत ढांचे...

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेताओं ने CM सुक्खू से की मुलाकात, एक करोड़ इनाम और DSP पद की उठाई मांग

शिमला,संजू-:एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने सरकार की ओर से घोषित 33 लाख रुपये की इनामी राशि को बढ़ाकर...

राष्ट्रपति मुर्मू के हिमाचल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, अटल टनल मार्ग पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

बिलासपुर/सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार,6 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ बिलासपुर और कुल्लू जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।राष्ट्रपति का यह दौरा बिलासपुर से शुरू होकर मनाली और अटल टनल रोहतांग तक रहेगा।दौरे की शुरुआत...

हिमाचल के हकों पर सियासत नहीं, साथ आए विपक्ष: सीएम मीडिया सलाहकार का जयराम ठाकुर पर पलटवार

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और आर्थिक हितों को लेकर सियासत तेज हो गई है।मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार करते हुए विपक्ष से प्रदेश हित के मुद्दों पर सरकार का साथ देने की अपील की है। चौहान ने कहा कि हिमाचल के लंबित आर्थिक अधिकारों, आपदा...

11 अक्टूबर से शुरू होगा चिंतपूर्णी नवरात्र मेला,सुरक्षा के कड़े इंतजाम…400 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

चिंतपूर्णी,विकास:शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।मेले के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर एसडीएम अंब पारस अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई,जिसमें विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.