/ Oct 05, 2026

अलीखड्ड उठाउ पेयजल योजना को लेकर आज फिर सदन में हंगामा…मामले को लेकर दर्ज एफआईआर को खारिज करने की मांग

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- बिलासपुर और सोलन की सीमा पर स्थित अली खड्ड पर बन रही उठाऊ  पेयजल योजना को लेकर आज फिर से सदन के भीतर खूब हंगामा हुआ।विपक्ष की तरफ से विधायक रणधीर शर्मा ने इस मुद्दे को उठाया, वहीं सत्ता पक्ष से मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जवाब दिया ।
विपक्ष की तरफ से विधायक रणधीर शर्मा ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत पेयजल योजना का मुद्दा सदन में उठाया और कहा कि इस पेयजल योजना का लोग विरोध कर रहे हैं, जिनके ऊपर सरकार ने लाठी चार्ज किया और डकैती का मामला दर्ज किया है ।सरकार इस मामले को तुरंत खारिज करें और इस पेयजल योजना को भी बंद कर कोलडैम से पानी उठाए  वरना आंदोलन और उग्र होगा।
जवाब में मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि 8 पंचायत के हजारों लोगों के लिए अलीखड्ड से उठाऊं पेयजल योजना का कार्य चल रहा है जिसको लेकर कुछ लोग आपत्ति जाहिर कर रहे हैं और विपक्ष इसका फायदा उठाना चाहता है।विधायक रणधीर शर्मा भी प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हुए जिसके चलते एक एफआईआर दर्ज हुई है और मामले को लेकर छानबीन की जा रही है। पेयजल योजना बनने से अलीखड्ड से चल रही बिलासपुर की पेयजल योजनाओं पर कोई असर नहीं होगा। विपक्ष बेवजह इस मामले को तूल दे रहा है,जिस पर विपक्ष ने सदन में नारेबाजी की और सदन की कार्रवाई से वॉकआउट कर दिया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊर्जा और सड़क समितियों में हर्ष महाजन को जिम्मेदारी,हिमाचल के विकास से जुड़े मुद्दे संसद में उठेंगे

शिमला-:भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसद की महत्वपूर्ण ऊर्जा समिति (Committee on Energy) में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग क्षेत्र से संबंधित परामर्शदात्री समिति में भी सदस्य बनाया गया है।दोनों समितियों में जिम्मेदारी मिलने से हिमाचल प्रदेश से जुड़े ऊर्जा,जलविद्युत,राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क आधारभूत ढांचे...

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेताओं ने CM सुक्खू से की मुलाकात, एक करोड़ इनाम और DSP पद की उठाई मांग

शिमला,संजू-:एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने सरकार की ओर से घोषित 33 लाख रुपये की इनामी राशि को बढ़ाकर...

राष्ट्रपति मुर्मू के हिमाचल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, अटल टनल मार्ग पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

बिलासपुर/सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार,6 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ बिलासपुर और कुल्लू जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।राष्ट्रपति का यह दौरा बिलासपुर से शुरू होकर मनाली और अटल टनल रोहतांग तक रहेगा।दौरे की शुरुआत...

हिमाचल के हकों पर सियासत नहीं, साथ आए विपक्ष: सीएम मीडिया सलाहकार का जयराम ठाकुर पर पलटवार

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और आर्थिक हितों को लेकर सियासत तेज हो गई है।मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार करते हुए विपक्ष से प्रदेश हित के मुद्दों पर सरकार का साथ देने की अपील की है। चौहान ने कहा कि हिमाचल के लंबित आर्थिक अधिकारों, आपदा...

11 अक्टूबर से शुरू होगा चिंतपूर्णी नवरात्र मेला,सुरक्षा के कड़े इंतजाम…400 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

चिंतपूर्णी,विकास:शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।मेले के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर एसडीएम अंब पारस अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई,जिसमें विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.