/ Nov 26, 2026

लोगों को नहीं पता गूंथे हुए आटे को फ्रिज में रखने का सही तरीका, क्या आप भी कर रहे हैं यह गलती?

कई लोग आटा गूंथने के बाद उसे फ्रिज में रख देते हैं. आटे को खराब होने से बचाने के लिए रेफ्रिजरेशन सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। इसे हम 3-4 दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं, लेकिन कई बार आटा फ्रिज में रखने पर भी जल्दी खराब हो जाता है. ऐसे में आप आटे को स्टोर करते समय कुछ खास चीजों का इस्तेमाल करके इसे लंबे समय तक ताजा और मुलायम बनाए रख सकते हैं। आइए जानें क्या हैं वो टिप्स…

वैसे तो हमें सलाह दी जाती है कि खाने-पीने की चीजों को ज्यादा देर तक फ्रिज में स्टोर करके नहीं रखना चाहिए, लेकिन लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसा संभव नहीं हो पाता है। अगर कामकाजी परिवार है तो लोग अन्य खाद्य पदार्थ बनाकर फ्रीजर में रख देते हैं। लोगों को बार-बार किचन में जाना पसंद नहीं होता, इसलिए वे एक ही बार खाना बनाते हैं और अलग रख देते हैं। इसलिए ऐसे में हम फ्रिज में खाना रखने की अपनी आदत में कुछ बदलाव करके उसे खराब होने से बचा सकते हैं।

क्या हैं यह आसान टिप्स?

  • जब भी आप आटे को फ्रिज में रखें तो उसे किसी एयर टाइट कंटेनर में बंद करके रखें. ऐसे में आपका गूंथा हुआ आटा ताजा रहेगा.
  • आप इसे एल्युमिनियम फॉयल में अच्छी तरह लपेटकर किसी एयर टाइट कंटेनर में बंद करके भी रख सकते हैं. यह किसी भी बैक्टीरिया को पनपने से रोकेगा और आपका आटा ताज़ा रहेगा।
  • इसके अलावा जब भी आटा गूंथें तो गर्म पानी का इस्तेमाल करें. इस तरह आटा मुलायम रहेगा और इसमें मौजूद बैक्टीरिया भी मर जाएंगे. जब आप इस आटे को फ्रिज में रखेंगे तो फफूंद नहीं लगेगी।
  • आटे को सुबह तक फ्रिज में रखने के लिए आप इसमें थोड़ा सा नमक भी मिला सकते हैं. बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकने के लिए कई पैक किए गए सामानों में नमक मिलाया जाता है।
  • आप गूंथे हुए आटे को फ्रिज में रखने से पहले उस पर तेल भी लगा सकते हैं. इससे आटा न तो सूखा होता है और न ही सख्त.

THE SUMMER NEWS DELHI  इन तथ्यों की पुष्टि नहीं करता,विशेषज्ञों का परामर्श आवश्यक है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एक साल बाद फिर धरने पर बैठे धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, MORTH के खिलाफ खोला मोर्चा

मंडी,धर्मवीर।धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान लोगों के घरों को हो रहे नुकसान का मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है।धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने करीब एक साल बाद दोबारा MORTH (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाईवे निर्माण में कथित अनियमितताओं और...

हिमाचल में 30 नवंबर तक खिली रहेगी धूप,बारिश-बर्फबारी के लिए करना होगा इंतजार.. नवंबर के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर पहाड़ी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप खिलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, तो दूसरी ओर जनजातीय क्षेत्रों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में, 95 फीसदी भूमि अधिग्रहण पूरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से अब तक करीब 95 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। वहीं, भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित...

हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड से हटाए गए सात अजूबे, नगर निगम ने जेसीबी से हटाईं प्रतिकृतियां

शिमला,संजू-।राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज और मालरोड की खूबसूरती और विरासत को बरकरार रखने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है।स्टेट हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड पर स्थापित किए गए दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियों को हटा दिया गया है।नगर निगम की टीम ने नवंबर में जेसीबी और...

आरडीजी पर भाजपा की चुप्पी को लेकर जयराम ठाकुर पर बरसे नरेश चौहान, हर्ष महाजन को कोर कमेटी में जगह नहीं मिलने पर भी कसा तंज

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा है।मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि विपक्ष के नेता प्रदेश के वास्तविक मुद्दों से ध्यान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.