एम्स शिलान्यास को लेकर दो बुजुर्गों का संकल्प, जब तक नहीं होगा शिलान्यास नहीं कटवाएंगे दाढ़ी…..

रेवाड़ी- इंसान की इच्छा शक्ति मजबूत हो तो असम्भव से असम्भव काम भी सुलभ तरीके से पूरे हो जाते हैं, ऐसा ही कुछ संकल्प लिया था वर्ष 2018 में  जिला रेवाड़ी के दो बुजुर्गों ने कि जबतक देश के प्रधानमंत्री जिले में प्रस्तवित एम्स का शिलान्यास जिसकी घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ष 2015 में बावल की एक रैली में कई थी कि जल्द ही जिला रेवाड़ी के मनेठी में देश का 22वां एम्स बनेगा, तबतक ये दोनों दाढ़ी नहीं कटवाएंगे जबतक एम्स के शिलान्यास नहीं हो जाएगा। अब प्रधानमंत्री ने शिलान्यास किया तो इनका संकल्प भी पूरा हुआ और अब यह अपने संकल्प अनुसार 19 फरवरी को भरी पंचायत में  पांच वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अपनी दाढ़ी कटवाएँगे जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
एम्स शिलान्यास को दाढ़ी न कटवाने वाले इन दो बुजुर्गों ओमप्रकाश सैन ओर देशराज यादव की माने तो प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने 2015 में बावल की एक रैली में घोषणा की थी कि जल्द ही देश के 222वें एम्स का शिलान्यास जिले के मनेठी में होगा लेकिन 2018 तक फिर कभी उसका जिक्र तक नहीं हुआ और उसके बाद सितंबर 2018 में एम्स बनवाने के लिए एम्स संघर्ष समिति बनाई गई जिसने लगातार एम्स के लिये संघर्ष किया तो हम दोनों ने संकल्प लिया कि हम दोनों जबतक दाढ़ी नहीं कटवाएँगे जबतक प्रधानमंत्री इसका शिलान्यास नहीं कर देते। अब संकल्प पूरा हुआ तो सर्वसम्मति से अपने संकल्प अनुसार हम दोनों 19 फरवरी को पंचायत में दाढ़ी कटवाकर अपना संकल्प पूरा करेंगे। इसी के साथ इन्होंने एक संदेश दिया कि यदि किसी अच्छे और समाजहित में कोई संकल्प दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ लिया जाए तो बड़े से बड़ा काम भी संभव हो जाता है, बस जरूरत है तो दृढ़ इच्छा शक्ति की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गुरुग्राम में 20 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, आधुनिक तकनीक और इंजीनियरिंग का होगा संगम

चंडीगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर विकसित किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह केंद्र तकनीक, आधुनिक इंजीनियरिंग और बेहतर प्रबंधन का संगम होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विदेश दौरे के दौरान कन्वेंशन सेंटर के निर्माण और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया तथा अंतरराष्ट्रीय...

सांसद कुमारी सैलजा का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, बोलीं—जनता का भरोसा टूटा, चुनाव में कांग्रेस की होगी वापसी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा को सत्ता में आए कई वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आम जनता की समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गरीब लगातार महंगाई...

जेपी नड्डा का दो दिवसीय हिमाचल दौरा, एम्स बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

बिलासपुर -:केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 5 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह 6 अक्तूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर प्रमुख अतिथि शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर तैयार कार्यक्रम के...
CM Sukhwinder Singh

हिमाचल कैबिनेट की बैठक टली, सोमवार को तय होगी नई तारीख

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार की पांच अक्तूबर को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बैठक स्थगित किए जाने की पुष्टि की गई है।विभाग के अनुसार कैबिनेट की बैठक अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी, लेकिन इसकी नई तारीख का आधिकारिक ऐलान सोमवार को किया जाएगा।सरकार की...

सिंगापुर में दिखी हरियाणा और छत्तीसगढ़ की एकता की अनूठी तस्वीर, दोनों मुख्यमंत्रियों ने साथ की यात्रा

चंडीगढ़-:सिंगापुर में हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच आपसी एकता,सौहार्द और सहयोग की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यहां दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक साथ यात्रा कर आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल का संदेश दिया। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। यात्रा के दौरान हरियाणा और छत्तीसगढ़...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.