/ May 16, 2026

लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक..इच्छुक व्यक्तियों ने किए आवेदन

जींद/चडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने  लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अलग अलग समय पर पार्टी की सभी विंग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा मौजूद रहे। इसके अलावा बैठक में लीगल, ट्रेड, ओबीसी,  इंटिलक्चुअल, माइनोरिटी, डॉक्टर, महिला, किसान, सीवाईवाईएस, शिक्षा, एक्स सर्विस मैन, लेबर विंग, यूथ, एससी, कल्चर, एक्स एम्प्लॉय, स्पोर्ट्स और ट्रांसपोर्ट विंग के पदाधिकरी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व काफी संख्या में लोगों ने दूसरी पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया।
 पदाधिकारियों के सुझावों को भेजा जाएगा  राष्ट्रीय संयोजक और महामंत्री को 
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनावों को लेकर गहन चर्चा की। इस दौरान लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों ने अपने आवेदन भी दिए और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में जीतने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की राय आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप को भेजी जाएगी। ताकि वो हरियाणा की वास्तविक स्थिति से अवगत हो सकें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इंडिया गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ने पर राष्ट्रीय नेतृत्व जो भी फैसला करेगा आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर पूरा संघर्ष करेंगे और चुनाव जीतेंगे। इस बैठक में राज्यस्तर से लेकर फ्रंट लेवल के अधिकारी भी शामिल हुए।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के लिए जताया आभार 
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार इंडिया गठबंधन को मेयर का पद मिला जो देश के लोगों के लिए बेहद खुशी की बात है।  इससे भाजपा की हेराफेरी का पर्दाफाश हो गया है और अंत में सत्य की जीत हुई है। जो वोट इन्होंने चुराए थे उन वोटों को सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में डिक्लेयर किया है उन्होंने  सुप्रीम का आभार व्यक्त किया ।
दिल्ली, पंजाब के बाद चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी का राज
आम आदमी पार्टी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा की सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से देश में लोकतंत्र मजबूत हुआ है और बीजेपी की तानाशाही की करारी हार हुई है।  उन्होंने कहा कि  सुप्रीम कोर्ट ने आठ वोटों को मान्य कर दिया। इससे, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का मेयर चंडीगढ़ में विजयी हुआ। अब दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के बाद 2024 में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने माता श्री नैना देवी मंदिर में टेका माथा

बिलासपुर, सुभाष -:लोकसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और कई राज्यों में मिली बड़ी सफलता के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीपी नड्डा  हिमाचल प्रदेश स्थित श्री नैना देवी मंदिर  पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी कुल देवी मां श्री नैना देवी के दरबार में माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की और देश...

मेरे लिए कार्यकर्ता पहले, प्रधान बाद में, पार्टी को दरकिनार करके न लड़े पंचायत चुनाव

मंडी धर्मवीर -: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र सराज में चुनाव लड़ रहे लोगों को स्पष्ट और सख्त संदेश देते हुए कहा है कि उनके लिए सबसे पहले पार्टी का कार्यकर्ता है जबकि प्रधान बाद में। आज हणोगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.