नागरिक अस्पताल में मरीजों की शौचालय सुविधा बदहाल , सफाई नहीं

जींद: नागरिक अस्पताल में मरीजों को शौचालय में साफ सफाई की मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसके चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जबकि नागरिक अस्पताल में हर रोज लगभग 1500 की ओपीडी होती है। इमरजेंसी के पास शौचालय में कई बार समय पर सफाई नहीं हो पाती। इसके चलते वहां से बदबू आती रहती है यहां टुंटियां भी टूटी पड़ी हैं और कई बार पानी तो यूं व्यर्थ बहता रहता है या फिर समय पर पानी उपलब्ध नहीं हो पाता। इसके अलावा श/व गृह के पास भी शौचालय जर्जर हालत में है । वहां पुरुष शौचालय के अंदर दरवाजे टूटे पड़े हैं । वहीं महिला शौचालय के बाहर ताला लगा हुआ है। लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों का इसकी और कोई ध्यान नहीं है।

CCTV कैमरे भी बंद

नागरिक अस्पताल के नए बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरे भी 8 महीने से बंद पड़े हैं। इस कारण मरीजों के साथ आए परिजनों की बाइक चोरी हो रही हैं। महीने में एक या दो बाइक चोरी हो जाती है। लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे ठीक करने चाहिए। ताकि लोगों की बाइक उठनी बंद हो जाए। वहीं अगर कोई बाइक चोरी करता है तो उसे पकड़ा जाए उस पर कार्रवाई की जाए।

करवाई जाएगी सफाई व्यवस्था दुरुस्त : डिप्टी एमएस डॉक्टर राजेश भोला

डिप्टी एमएस डॉक्टर राजेश भोला ने बताया कि श/व गृह के पास जो शौचालय बनवाया गया है वह जिला प्रशासन की ओर से बनवाया गया है। ऐसे में बातचीत कर शौचालय को ठीक करवाया जाएगा। वहीं अस्पताल परिसर में अन्य शोचालयों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाई जाएगी। इसके लिए सफाई कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के अधिकारियों की कटौती वाले बयान पर कसा तंज

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें सीएम ने एक बार फिर प्रदेश में आईएएस,आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या में कटौती करने की बात कही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार गजब की है जो यूपीएससी से क्वालिफाई नए अधिकारियों को लेने...

अंबाला में जल्द शुरू होगा रेल कोच रेस्टोरेंट, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अंबाला-:अंबाला रेल मंडल यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में अंबाला रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे की ओर से ऑक्शन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। खास बात यह होगी...

परवाणू से नीचे जाकर प्रदेशहित की बात करें भाजपा नेता: सीएम सुक्खू; प्रियंका गांधी अक्टूबर में फिर जाएंगी देउरी स्कूल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है।प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि अब तक प्रदेश को नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को प्रदेशहित की बात करने के लिए परवाणू...

48 घंटे में हिमाचल की सभी बंद सड़कें खोलने का दावा, 535 मशीनरी ग्राउंड पर तैनात

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बंद हुई सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में वर्तमान में बंद 138 सड़कों को अगले 48 घंटे के भीतर बहाल कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सड़क बहाली के लिए विभाग...

21 अगस्त तक हिमाचल में सक्रिय रहेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट; 23 से कमजोर पड़ेगा दौर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार 18 अगस्त को भी शिमला समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा,कांगड़ा और कुल्लू जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.