हांसी स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर रोहतक पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा…4 दिन पहले ही पीएम ने किया था उद्घाटन

रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा मंगलवार को हांसी रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर दोपहर के समय रोहतक रेलवे स्टेशन पहुंचे। दरअसल 16 फरवरी को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन का उद्घाटन किया था। इसी के साथ इस रेल मार्ग पर ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाकर रवाना किया था। अब इसी ट्रेन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सवार होकर दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक तक का सफर किया। रास्ते में आने वाले सभी स्टेशन पर उन्होंने हाथ हिलाकर कांग्रेस पार्टी और लोगों का अभिवादन किया।
सरकार पर जान बूझकर रेल प्रोजेक्ट में देरी करने का लगाया आरोप
रोहतक रेलवे स्टेशन पर पहले से ही पार्टी कार्यकर्ता दीपेंद्र हुड्डा का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस रेल परियोजना से न सिर्फ प्रदेश में कनेक्टिविटी को नई दिशा मिलेगी अपितु रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और लोगों का सफर आसान हो जाएगा। उन्होंने सरकार पर जान बूझकर इस रेल प्रोजेक्ट में देरी करने का आरोप लगाया। पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उन्होंने काफी भाग दौड़ कर रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन को यूपीए सरकार के कार्यकाल में मंजूर कराया था। 28 जुलाई, 2013 को तत्कालीन रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने हांसी में रेल-रोड रैली करके शिलान्यास कर काम शुरू कराया था। फिर इस रेल लाइन को उन्होंने न सिर्फ मंजूर कराया बल्कि बजट को भी मंजूरी दिलवाई।
दीपेद्र हुड्डा ने दावा किया कि इस रेल प्रोजेक्ट की मंजूरी से लेकर शिलान्यास तक और फिर इसका काम पूरा होने तक वे लगातार फाइल का पीछा करते रहे। उनका इस प्रोजेक्ट से गहरा लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि हांसी, महम और भिवानी के बीच में प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अगर भाजपा सरकार हरियाणा से उठाकर यूपी नहीं ले जाती तो आज हरियाणा का नक्शा ही कुछ और होता। यूपीए सरकार के कार्यकाल में बहुत मेहनत करके महम का इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गोहाना की रेल कोच फैक्ट्री मंजूर कराई थी। भाजपा सरकार इन दोनों बड़ी परियोजनाओं को हरियाणा से बाहर ले गई।
रोहतक लोकसभा क्षेत्र से ही कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर लड़ेंगे चुनाव 
दीपेंद्र हुड्डा ने एक एक सवाल के जवाब में कहा कि वे रोहतक लोकसभा क्षेत्र से ही कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी की ओर से भेजे गए पैनल में प्रत्याशी के तौर पर सिर्फ उन्हीं का नाम है। वहीं, कांग्रेस के नेता ने किसानों की मांगों का बातचीत के जरिए हल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसान एमएसपी समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार को इन मांगों को पूरा करना चाहिए। पिछली बार किसानों ने जब आंदोलन किया था तब सरकार ने कमेटी बनाकर किसानों की मांगों को पूरा करने की बात कही गई लेकिन इस मामले में किसानों के साथ वादाखिलाफी की गई।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मध्य प्रदेश से NCR तक अवैध हथियारों का नेटवर्क बेनकाब, 8 पिस्टल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गुरुग्राम-:दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर गुरुग्राम पुलिस ने एक और बड़ा प्रहार किया है। क्राइम यूनिट सेक्टर-40 की टीम ने सोहना-गुरुग्राम रोड पर जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी के नजदीक कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के खरगोन से आए दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान दुर्गेश और नरेंद्र के...

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 3 नवंबर से हरियाणा में शुरू होंगी चौपालें

चंडीगढ़-:कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान नेताओं ने रामलीला मैदान में आयोजित रैली की सफलता पर जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सभी नेताओं का आभार जताया। साथ ही हरियाणा में अभियान को और तेज करने का ऐलान किया। राव...

हिमंत बिस्वा सरमा के स्वागत पर कांग्रेस का BJP से सवाल, कहा- पहले हिंदुत्व पर अपना रुख स्पष्ट करे भाजपा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में भाजपा की ‘अराजकता हटाओ पदयात्रा’को लेकर सियासत गरमा गई है।कांग्रेस ने भाजपा की पदयात्रा को अराजकता रैली करार देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शिमला दौरे और भाजपा नेताओं की ओर से किए गए उनके स्वागत पर सवाल उठाए हैं।कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कौशल मुंगटा ने कहा कि भाजपा एक...

भाजपा पांच गुटों में बंटी,इसलिए असम के मुख्यमंत्री को हिमाचल लाना पड़ा: CM सुक्खू

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की सियासत में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ रैली और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयानों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए पार्टी में गुटबाजी होने का आरोप लगाया है।उन्होंने दावा किया कि प्रदेश भाजपा पांच अलग-अलग गुटों में बंटी...

चुराह की दो पंचायतें आज भी सड़क सुविधा से महरूम, 3000 लोग परेशान

चंबा/मंजूर पठान-:आजादी के सात दशक से अधिक समय बाद भी चुराह विधानसभा क्षेत्र की खजुआ और बिहाली पंचायतों के लोगों को सड़क सुविधा का इंतजार है। दोनों पंचायतों की तीन हजार से अधिक आबादी सड़क न होने के कारण मुश्किलों में जीवन बिता रही है। ग्रामीणों को रोजाना चार से पांच किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.