/ Jun 26, 2026

प्रदेश में बनी दवाएं एक बार फिर मानको पर नहीं उतर पाई खरा…प्रदेश की 14 समेत देशभर की 46 दवाओं के सैंपल फेल

नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN)-जनवरी में बनी हिमाचल प्रदेश की 14 समेत देशभर की 46 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। प्रदेश की जिन 14 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें सिरमौर की तीन, कांगड़ा की एक और सोलन जिले की 10 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। केंद्रीय औषधी मानक नियंत्रण संगठन ने जनवरी के ड्रग अलर्ट में ये दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं।
 इन दवाओं में त्वचा में होने वाले संक्रमण, जीवाणु संक्रमण, भूख बढ़ाने वाली दवा, एलर्जी, गर्भाशय से अनियमित रक्त स्राव, एनीमिया, एसिडिटी एलर्जी, शुगर और दर्द की दवाएं शामिल हैं। जनवरी में देश में कुल 932 दवाओं के सैंपल लिए गए थे, जिनमें 886 पास हुए और 46 फेल हुए। जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें पांवटा साहिब के सनवेट हेल्थकेयर कंपनी की त्वचा में होने वाले संक्रमण की दवा क्लिंडामाइसिन, जीवाणु संक्रमण की दवा एमिकेसिन सेलवेमट, बद्दी के लोधी माजरा की एक्विनोओ फार्मास्युटिक कंपनी की भूख बढ़ाने की दवा साइप्रोहेप्टाडीन ट्राईकोलिन साईट्रेट, पांवटा की जी लैबोरेटरी कंपनी की एलर्जी की दवा मोक्सीफ्लोक्सासिन , बद्दी की डीएम फार्मा कंपनी की गर्भाशय से अनियमित रक्त स्राव की ट्रेनेक्सामिक एसिड व मेफेनामिक एसिड, मलकू माजरा के एंज फार्मा कंपनी की एनीमिया की दवा फोलिक एसिड, हलेरो लैब कंपनी की एसिडिटी की पेंटाप्रोजोल, हिल्लर लैब की एलर्जी की दवा लेवासिट्राजिन, मेग्नाटेक कंपनी की शुगर की दवा ग्लिमोपिराईड, मेटफोरमिन पियोग्लिटालोन, झाड़माजरी स्थित सश्री राम हेल्थ केयर कंपनी की एसिडिटी की दवा पेंटाप्रोजोल, बरोटीवाला स्थित फोरगो फार्मास्युटिकल कंपनी की एलर्जी की दवा मोंटेलुकास्ट लियोसिट्राजिन, बद्दी के भटोली कलां स्थित एएसपीओ कंपनी की त्वचा की एलर्जी की दवा मोंटेलुकास्ट, कांगड़ा जिले के राचिल फार्मा कंपनी की एलर्जी की लियोसिट्राडिन व बद्दी के मलकू माजरा स्थित एंज लाइफ साइंस कंपनी की दर्द की दवा डिक्लोफेनाक दवा के सैंपल फेल हुए हैं।
कारण बताओ नोटिस किया जाएगा जारी 
इस बारे बातचीत करते हुए ड्रग कंट्रोलर बद्दी मनीष कपूर ने बताया कि जिन दवा उद्योगों के सैंपल फेल हुए हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया जाएगा और बाजार से स्टॉक वापस मंगवाएंगे। विभाग स्वयं भी इन सैंपल की जांच करेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

किन्नौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद, मंत्री जगत सिंह नेगी ने खोला मोर्चा

शिमला,संजू -:किन्नौर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद गहरा गया है।किन्नौर से विधायक और हिमाचल सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस मुद्दे पर खुलकर नाराजगी जताई है।उन्होंने कहा कि जिस बात को वह पहले से उठा रहे थे,अब उसकी पुष्टि भाजपा के नेता भी कर रहे हैं।नेगी...

शिमला में ‘संविधान हत्या दिवस’ पर लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित, आपातकाल की याद में प्रदर्शनी आयोजित

शिमला,संजू-:देशभर में भारतीय जनता पार्टी ने 1975 में लगाए गए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाया। इसी कड़ी में शिमला में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मॉल रोड स्थित रोटरी टाउन हॉल के बाहर आपातकाल पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई गई,जिसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव...

फरीदाबाद में महिला ने लगाया सनसनीखेज आरोप, पुलिस पर भी शिकायत न सुनने का आरोप

फरीदाबाद-:पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे और सम्मान की नींव पर टिका होता है,लेकिन फरीदाबाद में एक महिला ने अपने पति पर ऐसा आरोप लगाया है जिसने इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने नशे की लत पूरी करने के लिए उसे एक लाख रुपये में बेचने की कोशिश की।जब...

मुख्यमंत्री सुक्खू की कसौली को बड़ी सौगात: जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ मंजूर, प्राथा स्कूल बनेगा सीबीएसई संस्थान

शिमला,25 जून-:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र के नेरी कलां में आयोजित जनसभा के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने जोहड़जी-मल्ला सड़क निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत करने, प्राथा विद्यालय को सीबीएसई से संबद्ध करने,जोगिंद्रा सहकारी बैंक की शाखा खोलने तथा चाटी ढांक में...

6 साल की रूहताज कौर ने रचा इतिहास, पंजाब की सबसे कम उम्र की आइस हॉकी खिलाड़ी बनीं

चंडीगढ़,24 जून-:पंजाब के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। लर्निंग पाथ्स स्कूल की कक्षा पहली की छात्रा 6 वर्षीय रूहताज कौर ने देहरादून में आयोजित आईएचएआई नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप की अंडर-12 श्रेणी में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर सबसे कम उम्र की खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराया है। इतनी कम उम्र में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.