पंचकूला के पिंजोर में बनेगी फिल्म सिटी…फिल्म निर्माताओं को सबसिडी देने के लिए मांगे आवेदन

हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रैड बिश्प के कंवेंशन सेंटर में तीन दिवसीय 5वें चित्र भारती फिल्मोत्सव का शुभारम्भ किया. इस मौके पर उन्होंने अनंत विजय द्वारा लिखित पुस्तक ओटीटी का मायाजाल का विमोचन किया और भारतीय चित्र साधना को 1 करोड़ रूपये सहायता राशि देने की घोषणा की.
सीएम ने  कहा कि फिल्मों के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फिल्म और मनोरंजन नीति बनाई गई है। इस नीति के तहत पंचकूला के पिंजोर में फिल्म सिटी स्थापित की जाएगी और इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है।
हरियाणा का नाम अब एग्रीकल्चर में ही नहीं कल्चर में भी  प्रसिद्ध 
इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा का नाम अब एग्रीकल्चर में ही नहीं कल्चर में भी पूरे  विश्व में प्रसिद्ध हुआ है। हरियाणा की भाषा, संस्कृति का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में हो, इसके लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। पिंजोर में फिल्म सिटी के स्थापित होने से ना केवल हरियाणवी संस्कृति और भाषा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के नये अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने फिल्म निर्माताओं से आह्वान किया कि वे पिंजोर में स्थातिप होने वाली फिल्म सिटी में अपने स्टूडियो स्थापित करें। पंचकूला में पिंजोर और पहाड़ी क्षेत्र मोरनी के अलावा साथ लगते हिमाचल प्रदेश और उतराखंड में फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतरीन लोकेशन उपलब्ध हैं।
मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा फिल्म और मनोरंजन नीति के तहत फिल्म निर्माताओं को सबसिडी प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गये  हैं और आगामी 10 मार्च को गुरूग्राम में आयोजित कार्यक्रम में यह सबसिडी प्रदान की जाएगी।मुख्यमंत्री ने भारतीय चित्र  साधना की प्रशंसा करते हुए कहा कि फिल्म जगत के माध्यम से समाज को संस्कारित करने के लिए हरियाणा सरकार हर सहयोग के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के फिल्मोत्सव गुरूग्राम, हिसार, करनाल के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी आयोजित  किए जाने चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भाजपा पंचायत चुनाव में जीत के झूठे दावे कर रही, कांग्रेस को मिल रहा व्यापक समर्थन- सीएम मीडिया एडवाइजर

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर चुनावी नतीजों को लेकर भ्रामक माहौल बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा मीडिया के जरिए अपनी जीत का प्रचार कर रही है, जबकि...

सरकारी नौकरियों में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट होगा अनिवार्य, रिक्त पदों को भरने की तैयारी तेज

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में निर्देश दिए कि भविष्य में सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले सभी अभ्यर्थियों का डोप टेस्ट अनिवार्य किया...

HRTC चालकों-परिचालकों का आर-पार की लड़ाई का एलान: 1 तारीख को सैलरी नहीं तो 2 से थमेंगे बसों के पहिये

​शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालक-परिचालक यूनियन ने एक बार फिर सरकार और प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। मांगों पर सहमति न बनने के बाद यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि पहली तारीख को वेतन नहीं आया, तो 2 तारीख से पूरे प्रदेश...

गुरुग्राम में ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड रैकेट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम-:गुरुग्राम साइबर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी से जुड़े एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28 मई 2026 को सेक्टर-37D स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य निवासी चरखी दादरी, कपिल...

केओली पंचायत चुनाव ..सास ने बहू को हराया , ननद ने अपनी सगी भाभी को दी मात

मंडी,धर्मवीर -:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज की केओली पंचायत चुनाव इस बार सिर्फ वोटों की लड़ाई नहीं रहे, बल्कि रिश्तों की सियासत ने भी लोगों को चौंका दिया।28 मई को संपन्न हुए पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में चुनावों के परिणाम शाम होते-होते सामने आए तो कई पंचायतों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.