प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल कैथल में आयोजित हो रही सांसद खेल स्पर्धा में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह भाजपा के जिला कार्यालय कपिल कमल में भी पहुंचेंगे, जहां कई अन्य पार्टियों के नेता भाजपा में शामिल होंगे।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री के कैथल में इस दौरे के काफी मायने निकाले जा रहे हैं। क्योंकि सीएम के इस दौरे में कई पार्टियों के नेता भाजपा की सदस्याता ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम अनुसार सीएम आज दोपहर एक बजे तक कैथल में पहुंचेंगे।
सीएम मनोहर लाल करनाल में 6 परियोजनाओं का शिलान्यास, एक योजना का उद्घाटन करेंगे एंव
जनता को मिलेगा बढ़ा लाभ
170 करोड़ की लागत से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के फेज टू का निर्माण कार्य ।
एनएच 44 पर गांव कंबोपुरा के पास 14 करोड़ 88 लाख की लागत से बनने वाले अंडरपास का शिलान्यास
पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेडिकल यूनिवर्सिटी में 33 करोड़ 41 लाख की लागत से प्राइवेट वार्ड का निर्माण ।
खानपुर मेडिकल कॉलेज में 419 करोड़ की लागत से फेज 3 का निर्माण
पीजीआई रोहतक में 155 करोड़ की लागत से बनने वाले प्राइवेट वार्ड का शिलान्यास ।
सफीदो में 43 करोड़ 44 लाख की लागत से बनने वाले राजकीय नर्सिंग कॉलेज का निर्माण ।
करनाल में करीब 30 लाख की लागत से बने सांझा बाजार का उद्घाटन ।
