नई दिल्ली (एकता): अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं और सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रख रहे हैं तो अब आपका यह सपना सच होने वाला है। बता दें युवाओं के लिए प्रोफेसर के पद पर कई भर्तियां निकली हैं। अगर आप इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन जारी है। मीडिया सूत्रों ते अनुसार आवेदन केवल ऑनलाइन ही होंगे। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, धनबाद ने प्रोफेसर के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

2 लाख रुपए तक है महीने की सैलरी
जानकारी के मुताबिक यह भर्ती प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पद पर होगी। आवेदन करने के लिए आपको इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, धनबाद की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता- iitism.ac.in. है। बता दें कि इस Recruitment ड्राइव के जरिए से करीब 71 पद भरे जाएंगे। इन वैकेंसी के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 27 अक्टूबर 2023 है। आवेदन की डिटेल आप आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। इस आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र 35 साल से कम रखी गई है। इसके अलावा Candidate का जिन पदों पर चयन होगा, उन्हें इसके लिए कुछ साल का Experience भी होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों का जितना अनुभव होगा उतना ही सैलरी पैकेज उन्हें मिलेगा। खास बात यह है कि महीने की सैलरी 1,39,600 रुपए से लेकर 2,04,700 रुपए के बीच मिलेगी।
What are the duties of a professor?
प्रोफेसर का काम केवल एक अच्छे कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाना नहीं है। बल्कि एक प्रोफेसर छात्रों को पढ़ाना, रिसर्च करना, एडमिनिस्ट्रेटिव इशू को सोल्व करना आदि जैसे कई जिम्मेदारियां निभाते हैं। एक प्रोफेसर असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर करियर शुरू करते हैं फिर अनुभव के आधार पर ऊंची पोस्ट पर जाते हैं।
असिस्टेंट प्रोफेसर का काम क्या होता है?
बता दें कि असिस्टेंट प्रोफेसर एक कॉलेज या यूनिवर्सिटी में किसी एक विषय से संबंधित शैक्षणिक एवं शोध कार्य करते हैं। साथ ही उनके पास प्रशासनिक कार्य भी संभालने का जिम्मा होता है। एक असिस्टेंट प्रोफेसर को ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल के छात्रों को पढ़ाना होता है, साथ ही रिसर्च में भी उनकी मदद करनी होती है।
