/ Oct 02, 2026

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज Rahul Dravid का बेटा समित मैदान पर कमाल करने को तैयार, अंडर-19 टीम में हुआ चयन

दिल्ली (एकता): Rahul Dravid भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल क्रिकेटरों में गिने जाते हैं और टेस्ट क्रिकेट में तो उनका कोई जवाब ही नहीं था। शायद बहुत कम लोगों को पता होगा कि उन्हें ‘द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है। अब खुशी की बात यह है कि राहुल द्रविड़ का बेटा समित भी अपने पिता के नक्शे कदमों पर चलने लगा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार समित का वीनू मांकड़ ट्रॉफी 2023 के लिए कर्नाटक की 15 सदस्यीय अंडर-19 टीम में चयन हो गया है। बता दें कि वह इस बार कमाल करने के लिए तैयार है। टूर्नामेंट 12 से 20 अक्टूबर के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले राहुल का बेटा समित कर्नाटक के लिए अंडर-14 कॉम्पीटिशन में खेल चुका है। खास बात यह है कि इस बार उन्हें कुछ सीनियर क्रिकेट का अनुभव मिलेगा। राहुल द्रविड़ भी अपने करियर की शुरुआत में स्टेट लेवल के लिए अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 में खेल चुके हैं। भारतीय हेड कोच के दोनों बेटे ही अब उनकी राहत पर चल चुके हैं। जिससे परिवार में काफी खुशी का माहौल है।

बेटे को खेलता नहीं देख सकेंगे राहुल द्रविड़

वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है। बता दें कि भारतीय हेड कोच की भूमिका निभाने वाले राहुल द्रविड़ विश्व कप में टीम इंडिया के साथ बिजी होंगे। वहीं वीनू मांकड़ ट्रॉफी की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी। इस बार वह अपने बेटे को खेलता नहीं देख सकेंगे। क्योंकि विश्व कप के चलते वो बिजी रहेंगे।

भारत के लिए दिग्गज बल्लेबाज़ रहे राहुल द्रविड़

जानकारी के मुताबिक राहुल द्रविड़ क्रिकेट में सबसे प्रसिद्ध नामों में से एक हैं। उन्होंने 1996 से 2012 तक भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जगह बनाई। इस दौरान द्रविड़ ने 164 टेस्ट और 344 वनडे खेले। टेस्ट की 286 पारियों में उन्होंने 52.31 की औसत से 13288 रन बनाए, जिसमें 36 शतक और 63 अर्धशतक शामिल रहे। उनके बल्ले से 12 शतक और 83 अर्धशतक निकले।

राहुल द्रविड़ के तीन अनोखे रिकॉर्ड

क्रीज पर एक छोर पकड़कर खड़े होने वाले राहुल द्रविड़ के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। टेस्ट क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले उन्होंने अपने करियर में 31 हजार 258 गेंदों का सामना किया।

राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट में नम्बर तीन के बेस्ट बल्लेबाज हैं। राहुल द्रविड़ नम्बर तीन पर खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में 10524 रन बनाए हैं।

सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में 20 शतकीय साझेदारी निभाई। दोनों ने मिलकर 6920 रन बनाए। इन दोनों के इस रिकॉर्ड को अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है।

delhi.thesummernews.in

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

शिमला-नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कर्मचारियों-पेंशनरों के लंबित वित्तीय देयों को लेकर प्रदेश सरकार से कार्रवाई की...

मंडियों में किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो का सरकार पर हमला,शनिवार से प्रदेशव्यापी दौरा देहात

पलवल-:फसल खरीद के सीजन के बीच किसानों की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। पलवल में इनेलो नेताओं ने बैठक कर प्रदेशभर की मंडियों के दौरे को लेकर रणनीति तैयार की। पार्टी शनिवार से मंडियों का दौरा कर किसानों से सीधे उनकी समस्याएं जानेगी...

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर विपुल गोयल का पलटवार,बोले-‘पहले अपने अंदर झांको,फिर CM सैनी पर सवाल उठाओ’

फरीदाबाद-:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर दिए बयानों पर पलटवार किया है। फरीदाबाद के गांव बुढैना में संकल्प सेवा अभियान के दौरान पहुंचे विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने दीपेंद्र...

मसीयाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, आठ मजदूर घायल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले में मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत मसीयाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गया।हादसे के समय पुल पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे।पुल का हिस्सा गिरने से मजदूर लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरे,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में...

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश, पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

शिमला-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को दस दिन के भीतर यातायात के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.