हरियाणा- अब फरीदाबाद रेलवे स्टेशन ही आधुनिक नहीं होगा, न्यू टाउन और बल्लभगढ़ स्टेशन भी नए रंग-रूप में नजर आएगा। इन दोनों स्टेशनों को अमृत भारत योजना स्टेशन के तहत बनाया जाएगा। यहां मेट्रो स्टेशनों या देश के बेहतरीन रेलवे स्टेशनों जैसी मॉडर्न सुविधाएं होंगी। पार्किंग की बेहतरीन सुविधा भी होंगी।
अभी तक न्यू टाउन रेलवे स्टेशन यात्रियों के आवागमन को लेकर बड़ा माना जाता है, लेकिन फिलहाल छोटा है। आसपास झुग्गियां हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हर रोज इस स्टेशन पर करीब 55 हजार यात्रियों का उतार व चढ़ाव होता है। मथुरा, होडल व पलवल से आकर हजारों लोग इस स्टेशन पर उतरते हैं। अब स्टेशन की नई बिल्डिंग होगी, जिसमें सभी ऑफिस होंगे। पार्किंग की बेहतरीन सुविधा होगी।नया प्रवेश द्वार बनेगा। फुट ओवरब्रिज बीचोंबीच बनाया जाएगा। बुकिंग काउंटर होंगे। प्लैटफॉर्म का विस्तार किया जा रहा है।
इसे मुसाफिरों को काफी सहूलियत मिलेगी।
ऐसे ही बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग तैयार होगी, जहां हर प्रकार की सुविधाएं होंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ ही देर में ऑनलाइन सभी स्टेशनों पर काम का शिलान्यास करेंगे। बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर खुद केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ अन्य स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद रहेंगे।
इसके चलते स्टेशनों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बुलाया गया है।
