सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)- एनपीए बहाल करने समेत अन्य मांगों को लेकर लगातार प्रदेश भर के सभी अस्पतालों में डॉक्टर पैन डाउन स्ट्राइक कर रहे हैं। सुबह 9:30 बजे से लेकर 12:00 तक यह स्ट्राइक अस्पतालों में की जा रही है। वहीं आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में स्ट्राइक के दौरान डॉक्टरों का अनोखा प्रदर्शन सरकार को जगाने का किया गया है जहां पर उनके द्वारा अस्पताल परिसर में मोमबत्तियां जलाई गई है।
सरकार नही जागी तो भुगतने होंगे परिणाम
डॉक्टरों का कहना है कि सरकार गहरी निद्रा में सोई है और उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है जिसको लेकर आज वे मोमबत्ती जलाकर उन्हें जगाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि जो अंधेरा सरकार की आंखों के सामने छाया है वह दूर हो सके। हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन सोलन इकाई के प्रधान कमल अटवाल ने जानकारी देते हुए बताया की वे अपनी मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी ओर ध्यान नहीं दे रही है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री लगातार एक पॉजिटिव बयान डॉक्टरों के पक्ष में दे रहे हैं, लेकिन उनका एक बयान आया है कि कुछ शरारती तत्व इस मामले को बढ़ा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार पहले तो आपदा का रोना रो रही थी,लेकिन कर्मचारियों को खुश करने के बाद भी उनके द्वारा यह बातें कहीं जा रही है लेकिन जब बात डॉक्टर की मांगों को लेकर आती है तो वह इससे पीछे हट जाते हैं।उन्होंने कहा कि अभी ढाई घंटे की स्ट्राइक उनके द्वारा की जा रही है लेकिन 7 मार्च से वह अनिश्चितकालीन फुल डे हड़ताल पर जाने वाले हैं जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा।
