शिमला : चन्द्रिका ( TSN)-आंदोलनरत किसानों के समर्थन में हिमाचल किसान सभा व सीटू राज्य कमेटी ने डीसी ऑफिस शिमला पर धरना दिया। इस दौरान पूर्व विधायक एवं ऐप्पल फार्मरज़ फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयोजक राकेश सिंघा, किसान सभा अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह तंवर व सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा विशेष तौर पर मौजूद रहे । बता दे कि किसान सभा व सीटू राज्य कमेटी कई घण्टों तक डीसी ऑफिस शिमला पर किसानों के समर्थन व विश्व व्यापार संगठन के खिलाफ डेरा डाल कर बैठे रहे।वहीं किसानों के समर्थन में डीसी ऑफिस से लोअर बाजार होते हुए शेर ए पंजाब नाज शिमला तक एक रैली भी निकाली गई ।
केंद्र और हरियाणा सरकार पर बरसी किसान सभा व सीटू.. की ये मांग
किसानों के समर्थन व विश्व व्यापार संगठन के खिलाफ मजदूरों किसानों ने हिमाचल प्रदेश में कई जगह प्रदर्शन किए। सीटू व किसान सभा ने हरियाणा पुलिस और केंद्रीय बलों द्वारा खनौरी और शंभू सीमाओं पर किसानों पर ब,र्बर और अकारण बल प्रयोग की कड़ी निंदा की है। उन्होंने केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार का विरोध करते हुए किसान के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया ।पूर्व विधायक एवं
ऐप्पल फार्मरज़ फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयोजक राकेश सिंघा, किसान सभा अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह तंवर व सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने मांग की है कि गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व मंत्री अनिल विज पर किसानों की ह*त्या का मुकद्दमा दर्ज किया जाए। किसान आंदोलन के शहीदों को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया जाए। स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशें लागू की जाएं। किसानों की कर्जा मुक्ति सुनिश्चित की जाए। किसानों की हत्याओं, दमन व ट्रैक्टरों को तोड़ने की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच करवाई जाए। किसानों के तोड़े गए ट्रैक्टरों का मुआवजा दिया जाए। विश्व व्यापार संगठन की शह पर किसानों को बर्बाद करना बंद किया जाए। खेती को अडानी – अम्बानी व अन्य कॉरपोरेट के हवाले करने की साज़िश बन्द की जाए। किसानों को खेती से बेदखल करके बंधुआ मजदूर बनाने की साज़िश बन्द की जाए।
