संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान का बयान…न जाने भाजपा के हाथ कैसे लग गया कूड़े में फेंका गया व्हिप?

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)–  मंगलवार को राज्यसभा का चुनाव होना है. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को हिमाचल कांग्रेस विधायक दल के खिलाफ शिकायत भेजी है. इस शिकायत में कांग्रेस की ओर से जारी किए गए व्हिप को भाजपा ने गलत करार देते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है. भारतीय जनता पार्टी की शिकायत के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान का भी बयान सामने आया है.
 हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस की ओर से कोई भी व्हिप जारी नहीं किया गया. यह व्हिप केवल प्राथमिक दौर में था, जिसे बाद में कैंसिल कर दिया गया. उन्होंने कहा कि जब यह पता चला कि राज्यसभा चुनाव में भी कोई मायने नहीं रखता, तो फिर इसे आगे नहीं बढ़ाया गया. उन्होंने इस बात को लेकर भी हैरानी जाहिर की है कि आखिर भारतीय जनता पार्टी के पास कूड़े में फेंका गया अभी हाथ कैसे लग गया?
संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा बौखलाहट में काम कर रही है. कांग्रेस विधायक दल के पास पूर्ण समर्थन है. कांग्रेस के 40 विधायक और तीन निर्दलीय विधायक एकजुट है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी माहौल खराब करने के लिए अल्पमत में होने के बावजूद प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अभिषेक मनु की राज्यसभा चुनाव में जीत गए हैं.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट पर अनुराग ठाकुर का बयान: चुनाव आयोग पर सवाल उठाना हार की हताशा

कांगड़ा,राहुल चावला —: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल, चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वे शाहपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना होने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से...

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान: CBI जांच पर भरोसा, विपक्ष पर निशाना, गांवों के विकास पर जोर

करनाल-:करनाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने Central Bureau of Investigation (CBI) जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि जांच प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, ऐसे में किसी तरह के संदेह जताना उचित नहीं है। उन्होंने...

महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना, कुलविन्द्र कौर सैनी ने मांगा जनसमर्थन

अम्बाला, 1 मई — नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी कुलविन्द्र कौर सैनी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई को बड़ा मुद्दा बताया। अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हुए, उसके तुरंत बाद आम जनता पर महंगाई...

आईजीएमसी के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन, केएनएच से गायनी वार्ड शिफ्ट करने पर बढ़ा विरोध

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कमला नेहरू अस्पताल (KNH) से गायनी वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति और शिमला नागरिक सभा के बैनर तले महिलाओं ने IGMC के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और सरकार से इस...

स्वच्छता सर्वेक्षण 2026: शिमला को नंबर-1 बनाने की मुहिम तेज, मेयर सुरेंद्र चौहान खुद उतरे मैदान में

शिमला, संजू -:स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर नगर निगम शिमला ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है और शहर को देशभर में प्रथम स्थान दिलाने के लक्ष्य के साथ रणनीति पर तेजी से काम किया जा रहा है। निगम ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर वार्ड में अधिकारियों की तैनाती की है,...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.