समुद्र की गहराई में भी होगी खेती, खारे पानी से खाद्यान उगाने की तैयारी

केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान परिषद के 56वें स्थापना दिवस पर पहुंचे संस्थान के पूर्व निदेशक एवं कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड नई दिल्ली के पूर्व सदस्य डॉ. एनके त्यागी ने वैज्ञानिकों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन कृषि क्षेत्र के लिए बड़ा खतरा है इसलिए हमें ऐसी खेती की बढ़ना होगा जिसमे ऊर्जा कम खर्च हो और। ग्रीन हाउसेस गैसों का उत्सर्जन कम हो। प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करके हमें उनका जरूरत के हिसाब से उपयोग करना होगा।
डॉ. एनके त्यागी ने कहा कि भारत कृषि आधारित देश है, जलवायु परिवर्तन का सर्वाधिक असर कृषि सेक्टर पर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कार्बनडाई ऑक्साइड गैस की बाउंड्री 350 होनी चाहिए, लेकिन आज के समय में 417.06 पीपीपी है। नाइट्रोजन 35.0 पीपीपी के दायरे से निकलकर 121 पीपीपी तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि लैंड गैप के साथ-साथ फूड गैप की स्थिति बनती का रही है ।

डॉ. एनके त्यागी ने वैज्ञानिकों को एक नई एग्रो तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने 3डी सी फार्मिंग को नए शोध विषय के रूप में वैज्ञानिकों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि ये फार्मिंग समुद्र तटीय क्षेत्रों में एक बेहतर और बड़ा विकल्प हो सकती है।

डॉ. एनके त्यागी ने बताया कि इसके लिए समुद्र में एक गहराई तक ढांचा तैयार किया जाता है। जिसमें अलग-अलग गहराई में अलग-अलग तापमान होता है, जिसमें अलग-अलग तरह के जीव जीवित रहते हैं, उन्हें उन्हीं की गहराई मेंं रहकर पालना होगा, उससे बेहतर आय हो सकती है। इसमें मछलियों के साथ-साथ अन्य समुद्री जीवों का पालन हो सकता है। इसकी तकनीक विकसित हो गई है, कोरिया, नीदरलैंड आदि कई देशों में इस पर कार्य शुरू हो चुका है, भारत में भी केंद्रीय मछली अनुसंधान संस्थान कोचीन के क्षेत्रीय केंद्र मंडपम (तमिलनाडु) में इस पर शोध शुरू कर दिया है। भविष्य में 3डी सी फार्मिंग आय का बड़ा क्षेत्र हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रेमानंदजी महाराज की भावुक अपील मैं रहूं या न रहूं, हमेशा आपके साथ रहूंगा

वृंदावन| प्रसिद्ध संत प्रेमानंदजी महाराज ने स्वास्थ्य खराब होने के बाद पहली बार भक्तों को भावुक संदेश दिया है। पिछले नौ दिनों से उनकी नियमित पदयात्रा बंद है, जिसके बाद देशभर में उनके अनुयायियों के बीच चिंता बढ़ गई थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में उन्होंने कहा कि मैं रहूं या...

मोहाली, डेराबस्सी और जीरकपुर में मतदान की तैयारी पूरी, पोलिंग पार्टियां रवाना; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मोहाली। मोहाली, जीरकपुर और डेराबस्सी में 26 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष बनाने के लिए पोलिंग पार्टियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केंद्रों की तैयारियों को तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, तीनों क्षेत्रों में...

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

चिंतपूर्णी, विकास— मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में छोटे बच्चों को भीख मांगने से रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चाइल्ड हेल्पलाइन, चिंतपूर्णी पुलिस और मंदिर में तैनात पूर्व सैनिकों की ओर से विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंदिर भवन और आसपास के क्षेत्रों से करीब 13 बच्चों को...

नौतपा की दस्तक से हरियाणा तपने लगा, अंबाला में पारा 45 डिग्री के करीब

अम्बाला -:हरियाणा में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है। अंबाला समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंचने से दोपहर के समय सड़कें और बाजार सूने नजर आए। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ नौतपा शुरू...

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई बढ़ने की चिंता तेज

अम्बाला -:अंबाला में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल के दाम करीब एक रुपये 61 पैसे प्रति लीटर बढ़ने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। पिछले 15 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा हुआ है। लगातार बढ़ती कीमतों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.