कैथल जिले के पुंडरी विधान सभा क्षेत्र में आज भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया, इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुरे हरियाणा कि नब्बे विधानसभाओं के चुनाव कार्यालों का भी उद्घाटन किया, नायब सिंह सैनी कार्यक्रताओ को सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार द्वारा किए गए जनता हित के कार्यो का गुणगान करते हुए नजर आए,
पत्रकारो से बात करते हुए उन्होंने अपने आप को भाजपा का एक कार्यक्रता बताया और कहा कि वे इस बार लोक सभा चुनावो मे हरियाणा की दस कि दस सीटे जीत कर कमल खिलाएगे।
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र लोकसभा से उतारे गए उम्मीदवार सुशील गुप्ता को भी आढ़े हाथों लिया, उन्होंने कहा कि सुशील गुप्ता को मोटा चश्मा चढ़ा हुआ है जिससे उनको भ्रष्टाचार का पैसा तो नजर आता है परंतु आदमी नजर नहीं आता, वहीं नायब सैनी ने अरविंद केजरीवाल को ईडी के द्वारा जारी किए नोटिस के बाद भी पेश होने पर हरियाणवी बोली में व्यंग कसे.. जिस बीच वह मजाकिया अंदाज में खूब ठहाके लागत भी नजर आए !
