/ Jun 20, 2026

आफत की बरसात और ओले; गेहूं की फसल बिछी; किसानों को नुकसान

जींद : जिले के गांव छातर और मांडी के सैकड़ों किसानों ने शनिवार को बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर आज उपायुक्त से मुलाकात की। उपायुक्त ने ग्रामीणों को जिला राजस्व अधिकारी से इस बारे में मिलने को कहा।

गांव में फसलें पूरी तरह से खराब !

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ही गांव में फसलें पूरी तरह से खराब हो गई हैं। उन्होंने बताया कि गांव छात्र में 10000 एकड़ का रकबा है जिसमें से 7000 एकड़ में गेहूं और 2000 एकड़ में सरसों की फसल खड़ी थी और बाकी 1000 एकड़ में बाकी सभी फसलें मिलाकर थी। इसी प्रकार मांडी गांव में 2200 एकड़ का रकबा है। जिसमें से 1800 एकड़ में गेहूं और 150 एकड़ में सरसों की फसल थी। बाकी रकबे में दूसरी फसलें खड़ी थी।

ओलावृष्टि के बाद गांव में किसी भी खेत में कुछ भी नहीं बचा !

ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में शनिवार को हुई ओलावृष्टि के बाद गांव में किसी भी खेत में कुछ भी नहीं बचा है। उन्होंने मांग की है कि सरकार विशेष गिरदावरी करवाकर तुरंत मुआवजा प्रदान करे, ताकि वह अपने बच्चों का पेट पाल सकें, एंव पहले किसान उपायुक्त से मिले। उसके बाद किसानों ने DRO से मुलाकात की। DRO राजकुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि वह उनकी समस्या से सरकार को अवगत करवाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

पूर्व जयराम सरकार और उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश हित के खिलाफ केंद्र के आगे टेके घुटने – जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और विभिन्न विभागों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि हाल ही में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.