बजट पास होने के बाद महिलाओं को 1500 देने की घोषणा करना दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार कर रही गुमराह : जयराम

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में सियासी उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की महिलाओं को 1500 रूपए प्रति माह पेंशन देने की घोषणा की. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश सरकार के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने इस फैसले को आनन-फानन में सरकार बचाने के लिए दिया गया फैसला बताया. उन्होंने कहा कि ठीक चुनाव से पहले इस तरह की घोषणा करके सरकार प्रदेश की मातृ शक्ति को गुमराह करने का काम कर रही है.
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने महिलाओं को 1500 दिए जाने की घोषणा पर सवाल उठाते हुए कहा कि बजट पास होने के 6 दिनों के बाद इस तरह की घोषणा करने का क्या औचित्य है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 1 अप्रैल से सभी महिलाओं को 1500 देने का जिक्र किया. मुख्यमंत्री ने 18 से 60 साल की 5 लाख महिलाओं को 1500 देने की बात कही. लेकिन हिमाचल प्रदेश में 18 से 60 साल की उम्र की महिलाओं का आंकड़ा 22 लाख है. सरकार सिर्फ सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त महिलाओं को ही पेंशन दे रही है. उन्होंने कहा की सरकार अपनी गारंटी से मुकर गई है और प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सदन से विपक्ष के विधायकों को निष्कासित करके बजट पास किया गया. अब चुनाव से ठीक पहले महिलाओं को 1500 पेंशन देने की घोषणा की जा रही है. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और वह इसकी कड़ी निंदा करते हैं.
भाजपा के विधायकों की भी सदस्यता रद्द करने की कोशिश कर रही सरकार 
वहीं वर्तमान राजनीतिक स्थिति को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल है. सरकार किसी न किसी ढंग से सरकार को बचाने की कोशिश में डटी हुई है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आनन-फानन में प्रिवलेज कमेटी का गठन किया गया और भाजपा के विधायकों को नोटिस भेजे  गए. उन्होंने कहा कि सरकार भाजपा के विधायकों की भी 6 कांग्रेसी विधायकों की तरह विधानसभा सदस्यता रद्द करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि इससे पहले सदन के अंदर विधायकों को कागज उछालते, माइक तोड़ते हुए भी देखा गया. लेकिन उन पर भी इस तरह की करवाई नहीं की गई. जयराम ठाकुर ने कहा कि वह इस मामले के सभी कानूनी पक्षों को देखकर हर स्थिति से लड़ने के लिए तैयार है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.