विधायक सुभाष सुधा ने मैराथन को हरी झंडी देकर किया रवाना..सैंकड़ों महिलाओं ने लिया भाग

हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-विधायक सुभाष सुधा  द्रोणाचार्य स्टेडियम में भाजपा की ओर  से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत  आयोजित मैराथन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे । विधायक सुभाष सुधा ने द्रोणाचार्य स्टेडियम से भाजपा के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत भाजपा की महिला जिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष परमजीत कौर कश्यप व उपाध्यक्ष उमा सुधा के नेतृत्व में निकाली गई मैराथन को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह मैराथन द्रोणाचार्य स्टेडियम से विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर गुजरी और सर्कट हाउस पर आकर संपन्न हुई। इस मैराथन में महिला मोर्चा की अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के साथ-साथ विधायक सुभाष सुधा ने भी दौड़ लगाई।
केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण महिलाएं बनी सशक्त
इस अवसर पर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि  केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना, जनधन योजना के अलावा अनेकों योजनाओं को लागू किया है, जिन योजनाओं के कारण आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है। आज खेल का क्षेत्र हो या फिर प्रशासनिक सेवाओं की बात हो, सभी जगहों पर महिलाओं ने अपनी प्रतिभा को दिखाने का काम किया है। सरकार ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सेल्फ हेल्प गु्रप जैसी योजना को लागू करके लाखों महिलाओं को वित्तिय सहायता उपलब्ध करवाकर अपने पैरा पर खड़ा करने का काम किया। इसलिए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना बहुत जरुरी है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अमरजीत कौर कश्यप ने कहा  कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कारण महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिला। इस आरक्षण के कारण महिलाएं घूंघट से बाहर आ पाई, आज महिलाएं सरपंच बनी, पंच बनी, विधायक बनी और सांसद भी बनी है। महिलाएं पुरुषों के साथ मिलकर देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष उमा सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पानीपत की धरा से पानीपत की धरा से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को शुरु किया। उस समय प्रदेश में एक नई क्रांति को जन्म दिया। अब महिलाओं को जागरुक करने के लिए नारी शक्ति वंदन जैसे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से महिलाओं में नई चेतना, नई क्रांति पैदा होगी, जिससे समाज ओर मजबुत होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर अनुराग ठाकुर का बयान: चुनाव आयोग पर सवाल उठाना हार की हताशा

कांगड़ा,राहुल चावला —: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल, चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वे शाहपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना होने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से...

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान: CBI जांच पर भरोसा, विपक्ष पर निशाना, गांवों के विकास पर जोर

करनाल-:करनाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने Central Bureau of Investigation (CBI) जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि जांच प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, ऐसे में किसी तरह के संदेह जताना उचित नहीं है। उन्होंने...

महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना, कुलविन्द्र कौर सैनी ने मांगा जनसमर्थन

अम्बाला, 1 मई — नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी कुलविन्द्र कौर सैनी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई को बड़ा मुद्दा बताया। अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हुए, उसके तुरंत बाद आम जनता पर महंगाई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.