खराब हुई फसलों का अब तक किसानों को नहीं मिला मुआवजा…दीपेंद हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस का प्रदर्शन

रोहतक  : चन्द्रिका ( TSN) – बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जल्द मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को रोहतक में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद हुड्डा ने की। इस प्रदर्शन के बाद डीसी के माध्यम से प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन भेजा गया।
प्रदर्शन के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार खराब हुई फसलों की तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देने की घोषणा करे। उन्होंने कहा कि बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेशभर में किसानों को भारी नुकसान हुआ है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में पिछले कई सीजन में प्राकृतिक आपदा की वजह से खराब हुई फसलों का अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है। जिसके लिए किसानों को आंदोलन करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार पूरी तरह किसान विरोधी सरकार साबित हुई है। उन्होंने कहा कि किसान पर दोहरी मार पड़ रही है। कहीं बीमा कंपनियों की मनमानी है तो मौसम की मार है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के खाते से प्रीमियम काटने की तारीख तो निश्चित है, लेकिन किसानों को मुआवजा देने की कोई तारीख तय नहीं है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह सरकार केवल मुआवजे की घोषणा करे। आने वाले समय में चुनाव जीतने के बाद सत्ता में आते ही कांग्रेस किसानों को मुआवजा देने का काम करेगी। क्योंकि अब चुनाव सिर पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी नीतियों को लेकर काम कर रही है।दीपेंद्र हुड्डा ने अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वे गिरदावरी के दौरान 20-24 प्रतिशत नुकसान के मामले में न उलझाएं। किसानों के पक्ष में गिरदावरी करके नुकसान का रिकॉर्ड तैयार करें और उचित मुआवजा दिलवाने का काम करें। अगर, कोई अधिकारी किसानों के पक्ष में गिरदावरी रिपोर्ट नहीं बनाएगा तो उसको कांग्रेस सत्ता में आने के बाद देखा जाएगा।
इस दौरान  कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य ने अमृत योजना के तहत 300 करोड़ रुपए के घो*टाले को भी उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद ने ही पार्टी के पूर्व मंत्री पर अमृत योजना के तहत 300 करोड़ रुपए के घो*टाले का आरोप लगाया था। लेकिन शहर की हालत बदतर हो रखी है। पिछले दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण शहर पानी में जलमग्न हो गया। अगर अबकी बार बरसात आई तो गोताखोरों को 300 करोड़ रुपए कहां लगाए, यह खोजने के लिए भेजना पड़ेगा।
सांसद डा. अरविंद शर्मा के चैलेंज का दिया ये जवाब 
सांसद डा. अरविंद शर्मा के चैलेंज पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने सभी राज्यसभा सदस्यों को लोकसभा चुनाव में उतारा है। उन्होंने 400 पार का नारा दिया है। देखते हैं भाजपा क्या करती है। वहीं राज्यसभा से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले भाजपा क्या करती है, वह देखने वाली बात है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

10 सितंबर को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक मेला

लुधियाना।थापर वंश के कुलदेव श्री बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक उत्सव मेला 10 सितंबर,वीरवार को गुरुदेव नगर स्थित समाधि श्री बाबा गज्जू जी थापर बिरादरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी सदस्यों की बैठक समाधि स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में मेले को सुचारू और...

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.