मंडी : धर्मवीर ( TSN)- प्रदेश में चल रहे राजनैतिक अस्थिरता के माहौल का असर मंडी शिवरात्रि मेले के दौरान भी देखने को मिला। मेलों का उदघाटन करने आए मुख्यमंत्री के पास मीडिया को फटकने तक नहीं दिया गया।
मुख्यमंत्री के इर्द-गिर्द पुलिस का घेरे इतना बढ़ा दिया गया था कि कोई भी उनसे मिल नहीं सकता था। मीडिया कर्मियों ने बाईट लेने की कोशिश की तो उन्हें परे धकेल दिया गया। यहां तक कि जलेब के दौरान भी सबसे पीछे मुख्यमंत्री की जीप के आगे पीछे पुलिस का घेरा बना रह। हालांकि, मुख्यमंत्री ने एक बार जीप से उतर कर भीड़ में शामिल एक वृद्ध महिला को गले भी लगाया। लेकिन इसके अलावा किसी को भी सीएम के नजदीक आने नहीं दिया गया। ऐसी चर्चा है कि प्रदेश में इस समय राजनितिक उथल-पुथल का माहौल है, उसको लेकर मीडिया द्वारा कोई सवाल न पूछे जाए । इसी को लेकर मीडिया को दूर रखा गया। यहां तक कि पड्डल मैदान में तो पत्रकारों को मीडिया बॉक्स तक भी जाने नहीं दिया गया। मजबूरन कुछ पत्रकार कवरेज करने के लिए जमीन पर ही बैठ गए।
