तीसरे वनडे मैच के लिए प्लेइंग 11 में इन बदलावों के साथ मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, इन खिलाड़ियों की वापसी तय

दिल्ली (एकता): दुनिया भर में क्रिकेट के खेल का अपना एक अलग ही क्रेज है। वनडे मैच को लेकर काफी लोग इस पर अपनी नजरें टिकाए बैठे हैं। इस बार तीसरे वनडे में भारत की प्लेइंग 11 में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। अब भारतीय टीम के पास सीरीज के आखिरी मुकाबले में प्रयोग करने का मौका है। खास बात यह है कि इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी तय है। मीडिया सूत्रों के अनुसार भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अब इस सीरीज का आखिरी मुकाबला राजकोट में 27 सितंबर को होगा। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित कई खिलाड़ियों की वापसी देखी जाएगी।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले 2 मुकाबलों में केएल राहुल ने टीम इंडिया के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी बखूबी संभाली। उनके नेतृत्व में टीम ने पहले मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की। अब ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल को आराम दिया गया है, जिनकी जगह पर कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हो सकती है। वहीं प्लेइंग 11 में रुतुराज गायकवाड़ की जगह विराट कोहली वापसी करेंगे। जिससे उनके फैंस के चेहरे पर खुशी की झलक देखी गई।

शार्दुल की जगह हार्दिक अब अश्विन को मिल सकता है खास मौका

वनडे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। खास बात यह है कि उसमें शार्दुल ठाकुर की जगह हार्दिक पांड्या को मैदान में उतारा जाएगा। अक्षर पटेल के ठीक नहीं होने पर रविचंद्रन अश्विन को यह खास जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

तीसरे वनडे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह तीसरे वनडे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11।

दूसरे वनडे में 99 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में 99 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने 317 रन का संशोधित लक्ष्य था। कंगारू टीम के लिए सीन एबट ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। भारत की ओर से अश्विन और जडेजा ने 3-3 विकेट चटकाए। अब सीरीज का तीसरा वनडे 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यमुनानगर में 4 अक्टूबर को किसान महापंचायत, 5 हजार किसानों के जुटने का दावा

यमुनानगर-:यमुनानगर में 4 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत ग्रुप की ओर से किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।महापंचायत की अगुवाई किसान नेता राकेश टिकैत करेंगे।संगठन का दावा है कि हरियाणा के अलग-अलग जिलों से करीब 5 हजार किसान इसमें शामिल होंगे।राकेश टिकैत के स्वागत के लिए करीब 200 ट्रैक्टरों की व्यवस्था की जा...

करनाल में गूंजा कबड्डी चैंपियन का नाम, गोल्ड मेडलिस्ट कप्तान सुनील मलिक का जोरदार स्वागत

करनाल-:एशियन गेम्स में ईरान को हराकर भारत को कबड्डी में गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान सुनील मलिक के करनाल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गोल्ड मेडल जीतकर लौटे सुनील मलिक की एक झलक पाने के लिए खेल प्रेमियों और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। फाइनल में पिछड़ने के बाद...

पर्यटन सीजन में मैक्लोडगंज हुआ पैक, ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस ने बढ़ाया पहरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:पर्यटन सीजन के आगाज के साथ ही जिला कांगड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है।मैक्लोडगंज,धर्मशाला,धर्मकोट और भागसू में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग से निपटने...

चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा हमला,CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और देशद्रोह का केस चलाने की मांग

शिमला/संजू-:कांग्रेस के शिमला ग्रामीण अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।हिमराल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए बनी चयन समिति की संरचना और निर्वाचन आयुक्तों को मिले कानूनी संरक्षण पर...

कबड्डी खिलाड़ियों की प्राइज मनी पर सीएम से होगी बात,खिलाड़ियों की मांग पर फैसला लेंगे मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में राज्य स्तरीय जुडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।इस दौरान उन्होंने खेलों को युवाओं को नशे से दूर रखने का महत्वपूर्ण जरिया बताया। वहीं एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.