नई दिल्ली (एकता): देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज 91वां जन्मदिन हैं। देशभर से उन्हें तमाम नेता और पीएम जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि मनमोहन सिंह की पहचान एक राजनेता से अधिक एक दिग्गज अर्थशास्त्री के रूप में रही है। वह 2004 से लेकर 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्हें एक महान अर्थशास्त्री माना जाता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार आज यानि 26 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उन्हें बधाई दी और कहा, ‘पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।’ आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं कि उन्होंने कैसे साधारण से देश के PM बनने तक का सफर तय किया।

प्रधानमंत्री पद संभालने से पहले कई प्रमुख पदों को संभाला
मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को ब्रिटिश इंडिया के पंजाब प्रांत के चकवाल में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में काफी मेहनत की। आखिरकार उन्हें प्रधानमंत्री पद संभालने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इससे पहले उन्होंने 1982 से लेकर 1985 तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर के तौर पर काम किया है। खास बात यह है कि उनकी वजह से ही देश में ‘लाइसेंस राज’ खत्म हो पाया।
ब्रिटेन से की थी मनमोहन सिंह ने अपनी पढ़ाई
सूत्रों के मुताबिक मनमोहन सिंह की पढ़ाई ब्रिटेन में हुई। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद आगे की शिक्षा ब्रिटेन से ली। बता दें कि वह न सिर्फ देश के एक महान राजनेता हैं, बल्कि उनकी पहचान एक बेहतरीन अर्थशास्त्री के तौर पर भी होती है। ब्रिटन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से उन्होंने अर्थशास्त्र में फर्स्ट क्लास से अपनी डिग्री हासिल की। जो कि बहुत कम लोग ऐसा मुकाम हासिल करते हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के फैकल्टी मेंबर के तौर पर भी काम किया। 1970 और 1980 के दशक के दौरान मनमोहन सिंह ने भारत सरकार में कई प्रमुख पदों पर काम किया। उन्होंने मुख्य आर्थिक सलाहकार (1972-76), रिजर्व बैंक के गवर्नर (1982-85) और योजना आयोग के प्रमुख (1985-87) के तौर पर काम किया। जवाहरलाल नेहरू के बाद वह फिर से देश के प्रधानमंत्री चुने गए। आइए देखें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दुर्लभ तस्वीरें।
रिजर्व बैंक गवर्नर के रूप में मनमोहन सिंह
मनमोहन सिंह की यह दुर्लभ तस्वीर 1984 की है। जब वह रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में अपने नई दिल्ली कार्यालय में थे।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की यह दुर्लभ तस्वीर तब की है, जब वह 1983 में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर थे।

ऑटो एक्सपो प्रदर्शनी का मनमोहन सिंह ने किया था उद्घाटन
बता दें कि नई दिल्ली में आयोजित ऑटो एक्सपो प्रदर्शनी का 7 दिसंबर, 1993 को प्रगति मैदान में केंद्रीय वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने उद्घाटन किया था।

1994 को नई दिल्ली में बजट पेश करने जाते प्रधानमंत्री
2 मार्च 1994 को नई दिल्ली में डॉ. मनमोहन सिंह ने बजट पेश किया।

