/ Jun 11, 2026

Birthday Special: करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाली Sapna Choudhary जानें कैसे बनीं हरियाणा की डांस क्वीन 

अंबाला (एकता): हरियाणा की डांस क्वीन सपना चौधरी आज अपनी पहचान देश के कोने-कोने में बना चुकी है। वह अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है, उसने अपनी कड़ी मेहनत से ही करियर बनाया है। सपना की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। आज सपना चौधरी का जन्मदिन है। उनका 25 सितंबर 1990 में दिल्ली के महिपालपुर में जन्म हुआ था। आज हम बर्थडे पर आपको उनके संघर्ष से रू-ब-रू करा रहे हैं। कैसे उन्होंने अपने करियर में पहचान बनाई। मीडिया सूत्रों के अनुसार सपना के लिए यह सफर आसान नहीं था। उनकी लाइफ में एक समय ऐसा भी आया था कि उन्हें पाई-पाई के लिए मोहताज होना पड़ा था। बस उस दिन से उन्होंने काफी मेहनत की और अपने करियर में चार-चांद लगा दिए।


कम उम्र में सिर से उठ गया था पिता का साया

जानकारी के मुताबिक सपना चौधरी के पापा ने उन्हें सिंगर बनाया। क्योंकि वह गाने गाते थे, जिनसे सपना चौधरी ने गाना सीखा। जब वह काफी छोटी थी तो उनके पिता काफी बीमार थे। वह करीब 8 साल तक बिस्तर पर ही लेटे रहे। वह पापा का इलाज करवाते कर्ज में आ गए थे। आखिरकार उनके पिता ने साल 2008 में दुनिया को अवविदा कह दिया। उस दिन के बाद से वह काफी टूट गई थी।

अकेले संभाली घर की खुद जिम्मेदारी

पिता के निधन के बाद सपना परिवार का अकेला सहारा थी। उसने परिवार को खुद संभाला। इतना ही नहीं उसने अपने करियर की शुरुआत बतौर रागनी आर्टिस्ट एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की। अपनी टीम के साथ उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म किया। चुनौतियों से लड़ी। धीरे-धीरे उनके हालात सुधरते गए। एक दिन वह इतनी फेमस हुई कि हर कोई उन्हें जानने लगा। आज उनके डांस और गानों के लाखों फैंस हैं। हर कोई उन्हें पसंद करता है।

बिग बॉस के घर में भी आ चुकी हैं नजर

डांस क्वीन सपना चौधरी बिग बॉस के घर में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने भोजपुरी, हिंदी और पंजाबी गानों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया।


शादी करके बटोरीं खूब सुर्खियां

गौरतलब है कि सपना अपनी शादी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहीं। हालांकि उन्होंने हरियाणवी एक्टर वीर साहू से किसी को बिना बताए शादी की थी। फिलहाल वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।

इन फिल्मों में आइटम सांग कर चुकी है सपना

1. नानू की जानू
सांग- तेरे ठुमके

2. वीरे की वेडिंग
सांग – हट जा ताऊ

3. जर्नी ऑफ़ भांगओवर
सांग – लव बाईट

फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट’ में सपना ने लीड रोल किया है।

 

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन ने जयराम ठाकुर से की मुलाकात, कुसुम्पटी में भाजपा की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा

शिमला,संजू- चमियाणा वार्ड से जिला परिषद चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले नव निर्वाचित सदस्य खुश विक्रम सेन ने गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में मुलाकात की।इस दौरान उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनावों...

ओमान तट के पास तेल टैंकर हादसे में हमीरपुर का युवा नाविक आदित्य शर्मा लापता

हमीरपुर,अरविंद-:ओमान तट के निकट हुए तेल टैंकर हादसे ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शोक की लहर दौड़ा दी है। जिले के गलोड़ क्षेत्र के हड़ेटा गांव निवासी 23 वर्षीय नाविक आदित्य शर्मा इस घटना में प्रभावित हुए चालक दल के सदस्यों में शामिल थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार,जहाज पर कुल 24 भारतीय नाविक सवार...

धर्मशाला वनडे से पहले भारतीय टीम कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची, सुरक्षा घेरे में होटल के लिए रवाना

कांगड़ा,राहुल चावला-:अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले एकदिवसीय मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम वीरवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। टीम के पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियों और जिला प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह सक्रिय नजर आए और खिलाड़ियों को...

इंडियन मॉनिटर लिज़र्ड के शिकार पर वन विभाग की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

धर्मशाला,राहुल-:सेरा थाना क्षेत्र की बीट नरवाना में संरक्षित वन्यजीव इंडियन मॉनिटर लिज़र्ड के शिकार का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।मामले की सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची,लेकिन संदिग्ध शिकारी वहां से फरार हो चुका था।फिलहाल विभाग आरोपी की तलाश में जुटा...

नीट पर शिमला में महासंग्राम, स्कैंडल पॉइंट पर धारा 163 तोड़ SFI का हल्ला बोल दी गिरफ्तारियां,पुलिस के साथ हुई झड़प

शिमला,संजू-:नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर देश भर में जारी आक्रोश की आग अब हिमाचल प्रदेश भी पहुंच गई है।राजधानी शिमला के ऐतिहासिक स्कैंडल पॉइंट पर गुरुवार शाम 3:30 बजे SFI के कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था को धता बताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.