अरविंद केजरीवाल निर्दोष है तो उन्हें पहले ही नोटिस में चाहिए था जाना-कंवरपाल गुर्जर

हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की हमें अपनी न्याय प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए।कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है ।कानून  सर्वोपरि है और हम सभी कानून के दायरे में आते हैं। ईडी द्वारा कई बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजे गए ।स्वाभाविक है कि उनको उसमें शामिल होना चाहिए  था और ईडी के समक्ष अपना पक्ष रखना चाहिए था।
कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि ऐसा नहीं है कि अरविंद केजरीवाल देश के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्हें इस प्रकार से नोटिस मिला हो। इससे पहले भी बहुत लोगों को  जांच का सामना करना पड़ा। देश के जो प्रधानमंत्री के  खिलाफ भी बहुत सारी जांच हुई लेकिन वह हर जांच में पेश हुए.उन्होंने अपनी बात रखी और काफी लंबी उनसे पूछताछ उसे समय हुई ।वो पाक साफ थे और जांच में भी  बिल्कुल पाक साफ और निर्दोष साबित हुए। अगर अरविंद केजरीवाल निर्दोष है तो उन्हें पहले नोटिस में ही जाना चाहिए था और जांच एजेंसी को सहयोग करना चाहिए था। कोई भी हो आम व्यक्ति या मुख्यमंत्री सभी को जांच में सहयोग करना चाहिए।सभी के लिए नियम एक समान है.अगर वो निर्दोष है तो उनके खिलाफ कुछ नही होगा।
 दिल्ली के शिक्षा मंत्री के बयान पर किया पलटवार 
 दिल्ली की शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि ईडी द्वारा यह एक्शन लिया गया है.लोकसभा चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है और ना ही कोई डरने डराने  वाली बात है । चुनावों  की घोषणा से बहुत पहले ही ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस दिए गए. जहां तक लोकसभा चुनाव की बात है  तो ना ही दिल्ली और ना ही पूरे देश में आम आदमी पार्टी का कोई आधार  है।
इलेक्टरल बॉन्ड से ध्यान हटाने के सवाल पर दिया ये जवाब
 इलेक्टरल बॉन्ड से ध्यान हटाने के लिए भाजपा ने ऐसा किया है। इस सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा की यह विषय केवल इतना है की हम कितना चंदा लेते हैं वह सब  पारदर्शी होना चाहिए । पहले चंदे का पता नहीं था कि किसके पास कितना गया ।यह सब पार्टियों  का निर्णय था इसमें पारदर्शिता आनी चाहिए ।किसी भी दल ने कितना चंदा लिया वह सबके सामने होगा और इससे पारदर्शिता आई भी है।अगर कोई पार्टी समझती है कि इसमें और सुधार होना चाहिए इसमें आने वाले समय में और भी सुधार हो सकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईजीएमसी शिमला ने रचा इतिहास, पहली बार रोबोटिक तकनीक से बड़ी आंत के कैंसर की सफल सर्जरी

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल Indira Gandhi Medical College and Hospital यानी आईजीएमसी शिमला ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार बड़ी आंत यानी कोलन कैंसर की सफल रोबोटिक सर्जरी की गई है। इस उपलब्धि को प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा तकनीक की दिशा...

95.67 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज, ज्वाली के गौरव कुमार पर जिला कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन

राहुल चावला ,धर्मशाला – कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वाली के चलवाड़ा निवासी गौरव कुमार और उसके परिवार की 95,67,741 मूल्य की कथित अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। जानकारी के...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का तीखा हमला

​शिमला,संजू-:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव औरअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में तीसरी बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज ही पेट्रोल...

खेल और तिरंगे का नशा करें युवा..सफलता की बीमारी ही सबसे बड़ी जीत : बबीता फोगाट

कांगड़ा, राहुल -:कांगड़ा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान बबीता फोगाट ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को किसी चीज का नशा करना है तो वह खेल और तिरंगे का होना चाहिए। खेल ऐसा नशा है, जिसकी “बीमारी” भी सफलता लेकर आती...

चुनावों को किसी किसी तरीके से प्रभावित करने के नए नए हथकंडे अपना रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू- जयराम

मंडी धर्मवीर -: सूबे में जारी शहरी निकाय व पंचायती राज चुनावों के बीच बीते रोज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए फैसलों पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने निशाना साधा है। मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.