/ May 06, 2026

BJP के रामलाल मारकंडे, राकेश कालिया जैसे कई नेता और पूर्व मंत्री… कांग्रेस के संपर्क में- CM

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- रामलाल मारकंडा के भाजपा से इस्तीफा और कांग्रेस से चुनाव लड़ने की संभावना पर दिए गए बयान पर सीएम  सुक्खू ने  प्रतिक्रिया दी है.मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना 60 वा जन्मदिन मनाया. इस मौके पर NSUI की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर रक्तदान शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके राजनीतिक कैरियर की शुरुआत  छात्र राजनीति से हुई मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी NSUI का हिस्सा रहे. ऐसे में आज NSUI ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर राज्यसभा चुनाव के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया.
अब सिद्ध हो गया है कि राज्य सभा चुनाव में हुई है हॉर्स ट्रेडिंग
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आजादी के बाद 70 सालों के हिमाचल के इतिहास में पहली बार राज्यसभा के चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग हुई. इस बात का प्रमाण सभी बागी नेताओं को भाजपा से टिकट दिया जाना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सभी लोग कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर जीत कर आए लेकिन 14 महीनों के कार्यकाल में ऐसा क्या हुआ जो इन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को वोट दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि वोट देने के बाद सभी छह नेता हेलीकॉप्टर से प्रदेश से बाहर चले गए. उन्होंने कहा कि एक महीने तक इन नेताओं का खर्च कौन उठाता रहा इससे सभी वाकिफ है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता इन सभी को जवाब देगी. प्रदेश की जनता आया राम गया राम की राजनीति में विश्वास नहीं रखती है और बिकने वाले लोगों को तो बिल्कुल स्वीकार नहीं करती है.
भाजपा के 25 विधायकों में से कई विधायक घुटन महसूस कर रहे 
रामलाल मारकंडा के भाजपा से इस्तीफा और कांग्रेस से चुनाव लड़ने की संभावना पर दिए गए बयान पर सीएम  सुक्खू ने कहा कि जो नेता बीडीसी चुनाव में अपनी जमानत जप्त करवा चुके नेता कांग्रेस के टिकिट पर जीत कर आए. लेकिन बाद में इन्हीं नेता ने अपनी ही पार्टी के साथ धोखा किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा राकेश कालिया जैसे नेता उनके संपर्क में है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी भाजपा के 25 विधायकों में से कई विधायक घुटन महसूस कर रहे हैं और वह भी उनके संपर्क में है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बेमौसमी बारिश से फसलों को भारी नुकसान, स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासत तेज

शिमला, संजू -: राज्य में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश ने किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासतौर पर सेब उत्पादकों को इस बार भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। शुरुआती आकलन के अनुसार सेब की फसल को करीब 40 प्रतिशत तक नुकसान पहुंच चुका है। पिछले साल जहां उत्पादन बेहतर रहा था,...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की कारगुजारी पर बोला हमला…कहा- दौंहदी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने न आकर जनभावनाओं के साथ किया खिलवाड़

मंडी-: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने दौंहदी वार्ड के लोगों के साथ जो खेला किया है, अब यहां की जनता भी कांग्रेस के साथ खेला करेगी। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने बताया कि बैहना वार्ड के साथ-साथ दौंहदी वार्ड की जनता भी विरोध...

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

जनगणना ड्यूटी से गायब ‘गुरुजी’ पर गिरेगी गाज, गैरहाजिरों की तैयार होगी रिपोर्ट

मोनिका रावत,चंडीगढ़। जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है। 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। जनगणना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की...

बंगाल की जीत से हरियाणा भाजपा में जोश निगम चुनावों में बहुमत से जीत का दावा…स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल को गर्म

मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत  का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.