/ Jul 03, 2026

पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा किया स्पष्ठ नही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव…दीपेंदर हुड्डा के चुनाव लड़ने पर दी प्रतिक्रिया

रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सबसे हॉट सीट रोहतक पर कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने रोहतक की सीट पर कोन चुनाव लड़ेगा ये कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय नेतृत्व चाहेगा तो दीपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव लड़ेंगे। साथ ही  उन्होंने खुद के चुनाव लड़ने पर विराम लगा दिया  है।
कुमारी शैलजा  और सुरजेवाला लड़ेंगे चुनाव तो होगी खुशी
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा  ने कहा कि  मैं विपक्ष का नेता हु,  लेकिन कुमारी शैलजा व सुरजेवाला चुनाव लड़े तो वो सीनियर नेता है अगर वो चुनाव लड़ते है मुझे खुशी होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि एक या दो दिन के अंदर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी, जिसमें उम्मीद है कि प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होगी।  भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक एजेंसियों का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कांग्रेस प्रदेश की 10 सीटों पर विजई होगी और उनके लिए कोई चुनौती नहीं है।
पार्टी तय करेगी कोंन लड़ेगा चुनाव,आला कमान के हाथ मे टिकट
हरियाणा प्रदेश की सबसे हॉट सीट रोहतक पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बड़ा बयान सामने आया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने  रोहतक से दीपेंद्र सिंह हुड्डा के चुनाव लड़ने का फैसला कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय नेतृत्व चाहेगा तो दीपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने उम्मीद जताई है कि एक या दो दिन में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी जिसमें उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश की 10 सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज डिपार्क स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.