कांग्रेस पार्टी को चिंतन की जरूरत…क्यों छोड़ रहे पार्टी को विधायक – राजीव बिंदल

हमीरपुर : अरविन्द सिंह  ( TSN)- लोकसभा  चुनाव व विधानसभा उपचुनावों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने  कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. राजीव बिंदल ने लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा के 9 उपचुनाव में पार्टी द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवारों की जीत का दावा किया.  इस मौके पर प्रदेश भाजपा महामंत्री और राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री, जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा सहित पांचो मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि  कांग्रेस पार्टी राज्यसभा चुनाव हारने के बाद गुंडा*गर्दी पर उतर आई है.उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बागी कांग्रेस विधायकों और आजाद उम्मीदवारों के खिलाफ दादागिरी कर रही है जो की निंदनीय है। बागी विधायकों के पार्टी में शामिल होने के मुद्दे पर राजीव बिंदल ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को चिंतन करने की आवश्यकता है क्योंकि  उनके विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं.उन्होंने कहा कि भाजपा में जो उनकी विचारधारा को मानते हुए सदस्यता मांग रहे हैं उनका स्वागत है ।
चुनावी बांड को लेकर बोले फण्ड में शुद्धता लाना ज़रूरी 
चुनावी बांड को लेकर  राजीव बिंदल ने कहा कि इस मुद्दे पर देश के गृह मंत्री सब कुछ स्पष्ट कर चुके हैं और चुनावी चंदे में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से भाजपा काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसला का स्वागत है, लेकिन फण्ड में शुद्धता लाना ज़रूरी है ।
सोशल मीडिया की उपज ऑपरेशन लोटस
प्रदेश में ऑपरेशन लोटस और भाजपा विधायकों के इस्तीफा और प्रदेश में नए विधानसभा चुनाव करवाने के मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि यह सोशल मीडिया की उपज है. उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है ।
भाजपा पर खरीद फरोख्त के आरोपों पर किया पलटवार 
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखों द्वारा भाजपा पर खरीद फरोख्त  के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री के गलत रवैया के चलते विधायकों ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है.  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा खरीद फरोख्त के आरोपी के खिलाफ सभी 9 विधायक का कानूनी कार्रवाई करने की बात पूर्व में ही कह चुके हैं ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नगर निगम धर्मशाला चुनाव: 54 उम्मीदवार मैदान में, खर्च सीमा 1 लाख; 17 मई को मतदान

धर्मशाला-:नगर निगम धर्मशाला चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शुरुआत में 58 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर चार उम्मीदवारों के हटने के बाद मुकाबला अब 54 प्रत्याशियों के बीच रह गया...

कांगड़ा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, दो आदतन आरोपी तीन माह की निवारक हिरासत में

धर्मशाला-:  जिला कांगड़ा में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बैजनाथ क्षेत्र के दो कुख्यात और आदतन तस्करों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट, 1988 के तहत तीन-तीन माह की निवारक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों आरोपियों की गतिविधियां क्षेत्र में युवाओं...

हिमाचल में बेमौसमी बारिश से फसलों को भारी नुकसान, स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासत तेज

शिमला, संजू -: राज्य में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश ने किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासतौर पर सेब उत्पादकों को इस बार भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। शुरुआती आकलन के अनुसार सेब की फसल को करीब 40 प्रतिशत तक नुकसान पहुंच चुका है। पिछले साल जहां उत्पादन बेहतर रहा था,...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की कारगुजारी पर बोला हमला…कहा- दौंहदी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने न आकर जनभावनाओं के साथ किया खिलवाड़

मंडी-: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने दौंहदी वार्ड के लोगों के साथ जो खेला किया है, अब यहां की जनता भी कांग्रेस के साथ खेला करेगी। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने बताया कि बैहना वार्ड के साथ-साथ दौंहदी वार्ड की जनता भी विरोध...

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.