पेहवा/कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को पेहवा विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा शुरू की। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, गुरविंदर सिंह नट, रघुबीर सिंह, मंदीप सिंह, सरदार कंवरजीत सिंह प्रिंस, हरप्रीत चिमा, अमरीक सिंह, सरपंच साहब सिंह, गेहल सिंह संधू, हरमनदीप सिंह विर्क, एडवोकेट वीरभान और जगदीश राठी मौजूद रहे।
कुरूक्षेत्र को ऐसा सांसद चाहिए जो क्षेत्र की समस्याएं दूर करे
डॉ. सुशील गुप्ता ने अपनी चुनावी यात्रा गांव खानपुर रोडान से शुरू की। इसके बाद वे गांव कमोदा में लोगों से मिले। वहां से खिजरपुरा में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इसके बाद लोहार माजरा गांव में पहुंचे। यहां से गांव गढ़ी रोडान, भोर साधन, मुकीम पुरा, गढ़ी सिंघा, गांव सिंहपुरा, गांव भैंसी माजरा, गांव सारसा, गांव मुर्तजापुर, गांव बीबीपुर और संधौली संधौला पहुंचकर लोगों को संबोधित किया । यात्रा का समापन शाम को पेहवा के गांव बलोचपुरा में हुआ।डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी ही नहीं है। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल डंडे के डर पर भाजपा में आए है। जबकि हमारे नेता कई कई साल से जेल में पड़े हैं लेकिन डरे नहीं।उन्होंने कहा कि मैं 24 घंटे आपके बीच रहूंगा। नवीन जिंदल 10 साल कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद रहे, लेकिन किसी के पास उनका फोन नंबर तक नहीं है। सांसद ऐसा होना चाहिए जो कुरुक्षेत्र, कैथल, पेहवा, कलायत, पुंडरी, गुहला चिका और लाडवा की बात संसद में कर सके। कुरूक्षेत्र लोकसभा की समस्या दूर करे और यहां की लड़ाई लड़कर यहां का पैसा लेकर आए।
भाजपा कर रही अपनी सत्ता का दुरुपयोग
इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा आज अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता किसी की जागीर नहीं है, आज आपकी है कल हमारी होगी। जब सत्ता हमारी होगी तो जितने भ्रष्टाचारी घूम रहे हैं जिनकी संपत्तियां सौ सौ गुना बढ़ गई सबका हिसाब होगा और सबको जेल में जाना पड़ेगा।
.
