AAP वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने विदेश में फंसे युवाओं के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेरा

कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेसवार्ता कर विदेश में फंसे युवाओं के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेरा। इसके बाद उन्होंने चुनाव प्रचार को तेज करने के लिए जिला कार्यकारिणी की बैठक भी  ली। उनके साथ जिलाध्यक्ष गज्जन सिंह, मास्टर सतबीर गोयत, राकेश खानपुर, कुलभूषण शर्मा,  करमजीत अटाल, जगजीत  सिंह, राम कुमार, अमरीक सिंह, प्रदीप कुमार, हरजिंदर सिंह, लीला राम, सोनिया शर्मा और जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
पीएम और विदेश मंत्री को लिखेंगे चिट्ठी… युवाओं को सुरक्षित लाने की मांग
 प्रेसवार्ता में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने  कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी को लेकर हालात बद से बदतर हैं और युवा रोजगार के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं। लेकिन खास तौर पर कैथल और कुरुक्षेत्र के क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या ने एक विकराल रूप धारण कर लिया है। जगह जगह पर बच्चे अपनी जमीन बेचकर विदेशों की ओर जा रहे हैं। आज ऐसे ही मटौर के कई युवा बेरोजगारी के कारण रूस गए जो रूस और युक्रेन के युद्ध में फंसे हैं।  उन्होंने पूछा कि  सरकार इस विषय पर क्या कर रही है?  उन्होंने कहा कि कैथल से भाजपा का विधायक है, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा भी कलायत से ही हैं और मौजूदा मंत्री सुभाष सुधा भी कुरुक्षेत्र लोकसभा से ही हैं। लेकिन इसके बावजूद क्या इनमें से कोई भी उन पीड़ित परिवार से मिलने गया है?अनुराग ढांडा ने  आरोप लगाया कि  भाजपा इस मामले में किसी भी स्तर पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। मैं आज इस विषय पर विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख रहा हूं कि युवा काफी लंबे समय से रशिया में फंसे हुए हैं और इनको सुरक्षित लाना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि  मामले में तुरंत हस्तक्षेप की अपील की जाएगी  और युवाओं को सुरक्षित लाने की मांग करेंगे।
संजय सिंह की जमानत पर बोले..पूरा मुकदमा था फर्जी
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने संजय सिंह की जमानत के सवाल पर कहा कि संजय सिंह को झूठे और फर्जी मामले बनाकर जेल में डाला गया था। उन्होंने कहा कि ये जमानत अपने आप में बताती है की ये पूरा का पूरा मुकदमा फर्जी था। संजय सिंह की जमानत से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा, अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

धर्मशाला,राहुल-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, कॉफी टेबल बुक का विमोचन..16 टीमों के साथ जयपुर में होगा अगला संस्करण

नई दिल्ली-:यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह में राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष कार्याधिकारी राजीव दत्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जेपीएल को पत्रकारों...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो

मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं। खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली कंपनी...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई दिल्ली...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.