रादौर/यमुनानगर : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने आज अपनी चुनावी यात्रा गांव गुमथला से शुरू की। इसके बाद वे गांव संधाला में लोगों से मिले। वहां से संधाली में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इसके बाद गांव मंधार में पहुंचे। यहां से गांव कण्डरौली, राझेड़ी और ठसका पहुंचकर लोगों को संबोधित किया ।
इस दौरान डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश का प्रजातंत्र और बाबा साहेब के संविधान को खत्म करने में लगी है।उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बीच में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया, ताकि वे लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकें। इस चुनाव में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया ताकि वे लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकें। इस चुनाव के बीच में कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट सीज कर दिए गए। आज तक हिंदुस्तान में ऐसा नहीं हुआ।डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जनता और इंडिया गठबंधन साथ मिलकर बीजेपी को हराने का काम करेगा।उन्होंने कहा कि आज देश के प्रजातंत्र और संविधान को खतरा है। इसलिए विपक्ष को भाजपा के खिलाफ गठबंधन करना पड़ा। अब विपक्ष एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा। विपक्ष की एकजुटता को देखते हुए बीजेपी नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। 400 पार का नारा देने वाली बीजेपी कैंडिडेट उधार ले रही है। ईडी और सीबीआई का डर दिखा कर उम्मीदवारों को बीजेपी में शामिल करवाया जा रहा है।
