/ May 07, 2026

विक्रमादित्य सिंह बोले…आपदा में नहीं जाना लोगों का हाल, अब मंडयाली बोल कर दिल जीतने की कर रहे कोशिश

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- मंडी आकर मंडयाली बोलने से बात बनने वाली नहीं है। पहले प्रधानमंत्री मंडी में आकर मंडयाली में बोलकर लोगों का दिल जीतने की कोशिशें करते रहे, वहीं अब भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत भी मंडयाली भाषा में बोलकर लोगों का दिल जीतना चाहती हैं। यह तंज लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी में आयोजित कांग्रेस पार्टी मंडी लोकसभा पदाधिकारी बैठक में भाग लेने के उपरांत मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कसा है।विक्रमादित्य सिंह ने  कहा कि आपदा में मंडी जिला के सराज और सरकाघाट में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इस दौरान न तो मंडी की सेपूबडी का गुणगान करने वाले प्रधानमंत्री ने मंडी के लोगों का दर्द जाना और न ही कंगना रनौत अपनों से मिलने आई। जबकि कंगना का पहले से ही टिकट तय था, इसके बाद ही कंगना आपदा में अपने लोगों के बीच नहीं पहुंची।
बता दें कि मंत्री विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस पार्टी की ओर से मंडी संसदीय क्षेत्र का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। मंडी संसदीय क्षेत्र कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी बैठक की अध्यक्षता करने के लिए विक्रमादित्य सिंह यहां पहुंचे थे। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले 17 हल्कों के कांग्रेसी नेताओं व पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई।
कंगना खुद बताएं आपदा में मंडी के लोगों के साथ उन्हें खड़े होना चाहिए था या नहीं
वहीं चुने हुए प्रतिनिधियों को आपदा में प्रभावितों के साथ खड़े होने के कंगना के ब्यान पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनावों के दौरान कंगना रनौत अपने आप को मंडी की बेटी बता रहीं हैं। लेकिन वो खुद बताएं उन्हें आपदा में मंडी में लोगों के बीच होना चाहिए था या नहीं। भाजपा द्वारा सांसद प्रतिभा सिंह को आराम करने को लेकर दिए ब्यान पर भी विक्रमादित्य सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला क्षेत्र की जनता करेगी।
पलटूराम के ब्यान पर विक्रमादित्य सिंह ने BJP को सुनाई खरी खरी
इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने पलटुराम वाले ब्यान पर भाजपा नेताओं को खरी खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि वे किसी भी ब्यान से नहीं पलटे हैं और भी मजबूती के साथ खड़ें है। जबकि हिमाचल भाजपा के नेता हाईकमान का फोन आते ही अपना सुर बदल देते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हाईकमान के आगे भाजपा के मंत्री और मुख्यमंत्री भी अपनी बात रखने से डरते हैं। खुद जयराम ठाकुर भी सीएम रहते हुए भी हिमाचल के मुद्दों को खुलकर केंद्र सरकार के समक्ष नहीं रख पाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

सेब उत्पादकों के हितों के लिए एचपीएमसी को मजबूत बनाने पर जोर, खरीद प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आगामी सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) को मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सेब खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार शाम आयोजित समीक्षा बैठक में...

वोट चोरी का मुद्दा उठा चुकी है कांग्रेस, बंगाल में सरकार संविधान के अनुसार चलेगी- विक्रमादित्य सिंह

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंचायत और जिला परिषद चुनावों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और प्रदेश में सड़क नेटवर्क को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विभिन्न राज्यों के प्रदर्शन का सर्वे किया गया, जिसमें ग्रामीण...

ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान और वारिस पठान के बयान पर बोले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज

अंबाला : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब में हो रहे ब्लास्ट को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विज ने कहा कि अगर भगवंत मान अपने आरोप साबित नहीं कर सकते तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही...

अंबाला रेंज में 30 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ नष्ट, IG बोले- नशा तबाही का रास्ता

अंबाला -:हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज अंबाला रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबाला के भड़ोग में भारी मात्रा में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया। अंबाला रेंज के IG पंकज नैन की मौजूदगी में अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों में पकड़े...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.