कांग्रेस पर जमकर बरसी कंगना रनौत…चलाए शब्दों के तीखे बान…पीएम मोदी की कि तारीफ

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-भारत देश में करीब 70 वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने केवल देश दुनिया में भारत का नाम अपनी करतूतों से खराब करने का ही काम किया। कांग्रेस ने अपने समय में विकास से ज्यादा भ्रष्टाचार किया और गरीबों के उत्थान के लिए कार्य न करके अपने चहेतों का ही विकास करवाया। कांग्रेस ने देश में कई घोटाले किए जिससे पूरी दुनिया में भारत का नाम खराब हुआ। देश के लिए प्रधान सेवक मोदी ने बेहतर कार्य किया है जिसके चलते आज भारत को विश्व गुरु बनने से अब कोई नहीं रोक सकता है। यह बात मंडी शहर में आयोजित भाजपा मंडल मिलन कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने संबोधन में कही।
इस दौरान कंगना ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमले बोले। उन्होंने कहा कि आज देश को फिर से प्रधानमंत्री मोदी की जरूरत है जो समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रहे हैं।वहीं इस मौके पर उन्होंने बताया कि किस प्रकार से उन्हें कांग्रेस और उसके समर्थित दलों ने मुम्बई में भी परेशान किया उनका घर तक तोड़ दिया, उन्हें जेल तक भेजने की नाकाम कोशिश की गई। लेकिन जब उन्हें भाजपा के शिर्ष नेतृत्व ने मंडी लोकसभा से अपना प्रत्याशी बनाया तो अब कांग्रेसीयों के पेट में जलन हो रही है। कांग्रेस के नेता भद्दी और अश्लील बयानबाजी पर उतर आए हैं। कंगना ने मंडयाली बोली में कांग्रेस के नेताओं पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि आज कांग्रेसियों की छाती पर मूंग दलने वाली बात हो गई है और वह बौखला गए हैं।
कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के जिम्मे छोड़ दिया है उन्हें जीत दिलाने का कार्य
मंडी भाजपा मंडल मिलन कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कंगना ने गुहार लगाई कि उन्हें और भाजपा को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। क्योंकि वह इस क्षेत्र में नई हैं और वह राजनीति से भी अनभिज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उन्हें अपनी बेटी, बहन कुछ भी मान लें और उनके लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि उन्हे केवल अभिनय करना आता है व इस क्षेत्र में उन्हें कई अवार्ड भी मिले हैं लेकिन राजनीति में आने वाले समय में उन्हें भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता ही एक सफल नेत्री बनाएंगे ताकि वह जनता की सेवा कर सकें। कार्यक्रम में सदर विधायक अनिल शर्मा व प्रभारी गोविंद ठाकुर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.