/ Oct 18, 2026

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन-बिक्रम सिंह ठाकुर

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश से पलायन हो गया है जिससे इन उद्योगों में काम करने वाले युवा बेरोजगार हो गए हैं। सरकार ने प्रदेश में ऐसा माहौल खड़ा कर दिया जिससे कोइ उद्योगपति उद्योग लगाने को तैयार नही है और जो उद्योग चल रहे हैं वो भी छोड़ कर जा रहें हैं। यह आरोप भाजपा सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान सरकार पर लगाए।
बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क भी ठंडे बस्ते में
बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने हिमाचाल प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी बड़ी सौगाते दी लेकिन सुक्खू सरकार ने उन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया है।वर्तमान सरकार की उद्योगनीति सहीं नहीं हैं जिसके कारण हिमाचल से उद्योगों का पलायन हुआ हैं। भाजपा सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना का गला घोटने का कार्य इस सरकार ने किया हैं। आज स्थिति यह है कि मुख्यंमत्री स्वाबलंबन योजना को इस सरकार ने समाप्त कर दिया हैं और 200 करोड़ रूपये की देनदारी लंबित हैं। जिसमें ऊना के 150 के लगभग केसिस पेंडिंग पड़े हैं। बिक्रम सिंह ठाकुर ने सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले 16 महीने के अंदर हिमाचल प्रदेश में खास करके बद्दी और नालागढ़ में माफियाराज पनपा है। हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने केवल और केवल स्क्रैप के नाम पर इंडस्ट्रीज को सिर्फ डराया और धमकाया हैं जिसके कारण हिमाचल प्रदेश में इंडस्ट्रीज पलायन हुई है प्रदेश में डर, माफियाराज, गुंडागर्दी का माहौल है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सराहन में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, कांग्रेस के दिग्गज जुटे; नेताओं ने याद किया योगदान

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की स्मृति में शिमला जिले के रामपुर बुशहर के सराहन स्थित माता भीमा काली मंदिर परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।इस मौके पर हजारों लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,मंत्री...

सिरसा ग्रेनेड हमला: NIA ने चार और आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया पूरक आरोपपत्र,सीमा पार नेटवर्क का खुलासा

सिरसा-:राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने हरियाणा के सिरसा में महिला थाने के पास हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।आरोपियों में राजबीर सिंह उर्फ फौजी,वेद प्रकाश उर्फ पम्मा,जीवनजोत सिंह ग्रेवाल उर्फ ज्योति और चिराग ठकराल शामिल हैं।शनिवार को पंचकूला स्थित NIA की विशेष अदालत में यह आरोपपत्र...

नीदरलैंड के अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने जसप्रीत पाल को हिमाचल में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मंडी/धर्मवीर-छोटी काशी मंडी निवासी साइकिलिस्ट जसप्रीत पाल हिमाचल प्रदेश के पहले बाइसिकल मेयर बन गए हैं।उन्हें अंतरराष्ट्रीय संगठन बीवाईसीएस द्वारा हिमाचल प्रदेश का पहला बाइसिकल मेयर नियुक्त किया गया है।बता दें कि बीवाईसीएस नीदरलैंड स्थित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है,जो साइकिलिंग को बढ़ावा देने और शहरों को अधिक साइकिल-अनुकूल बनाने के लिए स्थानीय नेतृत्व तथा समुदायों...

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.