भाजपा सांसद सुरेश कश्यप अपने गृह क्षेत्र की सड़क तक नहीं करवा पाए पक्की: विनोद सुल्तानपुरी

नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN)-जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मियां भी तेज होती जा रही है.  इसी के चलते नालागढ़ विधानसभा के क्षेत्र के राम शहर में शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने एक दिवसीय दौरा किया.इस  दौरान उन्होंने कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया और लोगों से वोट की अपील भी की है।
राम शहर में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस  प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने सांसद सुरेश कश्यप पर जमकर निशाना साधा . उन्होंने कहा  कि सुरेश कश्यप पूरे संसदीय  क्षेत्र में विकास करवाने में नाकाम रहे हैं और  जहां-जहां लोगों से मिलने जा रहे हैं किसी भी क्षेत्र के प्रधान ने यह नहीं कहा कि इस पंचायत में सांसद निधि से कोई भी विकास कार्य हुआ है.उन्होंने कहा है कि इन 5 सालों में भाजपा का सांसद विकास करवाने में नाकाम रहा है और अब लोगों में नालागढ़ को रेलवे लाइन से जोड़ने की एक वीडियो के माध्यम से झूठ फैलाया जा रहा है कि नालागढ़ को रेलवे से जोड़ दिया गया है.उन्होंने कहा कि वह नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र भी आए और यहां पर  उस सांसद द्वारा बताई गई रेल को ढूंढ रहे हैं जो अभी तक तो उन्हें कहीं पर नहीं मिली है।विनोद सुल्तानपुरी ने  कहा कि इसी तरह उन्होंने सिरमौर के क्षेत्र का भी दौरा किया था, जहां पर सुरेश कश्यप का अपना घर है उनके गृह क्षेत्र में भी सांसद सुरेश कश्यप सड़के तक तो पक्की ही नहीं करवा पाए हैं. उन्होंने लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा है कि अगर लोग उनमें अपना विश्वास दिखाएंगे और यहां से जीत कर उन्हें संसद भेजते हैं तो वह लोगों के रुके हुए विकास कार्य करवाएंगे और विकास ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने माता श्री नैना देवी मंदिर में टेका माथा

बिलासपुर, सुभाष -:लोकसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और कई राज्यों में मिली बड़ी सफलता के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीपी नड्डा  हिमाचल प्रदेश स्थित श्री नैना देवी मंदिर  पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी कुल देवी मां श्री नैना देवी के दरबार में माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की और देश...

मेरे लिए कार्यकर्ता पहले, प्रधान बाद में, पार्टी को दरकिनार करके न लड़े पंचायत चुनाव

मंडी धर्मवीर -: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र सराज में चुनाव लड़ रहे लोगों को स्पष्ट और सख्त संदेश देते हुए कहा है कि उनके लिए सबसे पहले पार्टी का कार्यकर्ता है जबकि प्रधान बाद में। आज हणोगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा...

IPL मुकाबले से पहले धर्मशाला पहुंची RCB टीम, खिलाड़ियों की एक झलक पाने एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

धर्मशाला/राहुल चावला:-17 मई को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले से पहले RCB टीम शुक्रवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। टीम के एयरपोर्ट पहुंचते ही अपने...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी सहित अन्य तीनों निगमों पर भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी, धर्मवीर -:नगर निगम मंडी के चुनाव प्रचार के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघना के आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को सौंपने की बात कही है। बता दें कि भाजपा द्वारा सीएम सुक्खू पर सार्वजनिक रूप से कांग्रेसी पार्षदों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.